BREAKING NEWS
KHABAR : केंद्र सरकार के 12 वर्षीय कार्यकाल पूरा.. <<     गुना में सोशल मीडिया पोस्ट पर भारी.. <<     निर्माणाधीन हाईवे में बड़ी चूक, भारतमाला.. <<     भोपाल की सड़कों पर चयनित शिक्षकों का फूटा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सीएम मोहन यादव एमपी बोर्ड की स्टेट टॉपर.. <<     रतलाम में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं से 48 घंटे.. <<     KHABAR : सोमवती अमावस्या पर महादेव खोरा में उमड़ा.. <<     KHABAR : वन विभाग की ऐतिहासिक पहल, 11 हजार किलो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आघात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,.. <<     KHABAR : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में.. <<     NEWS : शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रजा एजुकेशन.. <<     BIG NEWS : अफीम सलाहकार समिति की बैठक में गरजे जावद.. <<     मध्य प्रदेश में मानसून से पहले बदला मौसम, 28.. <<     BIG NEWS : शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए 30 जून तक.. <<     सोमवती अमावस्या पर नर्मदा घाटों पर उमड़ा.. <<     BIG NEWS : अफीम किसानों की आवाज़ को मिले सम्मान, धारा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविरों में हितग्राहियों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2023, 5:59 pm
KHABAR : कलेक्टर ने बैंकों का भ्रमण कर देखी व्यवस्थाएं, डीबीटी सक्रिय खातों के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

पन्ना। कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न बैंकों सहित अजयगढ़ में बैंक शाखाओं का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पंजीकृत एवं बैंक खाता डीबीटी सक्रिय व आधार लिंकेज करवाने बैंकों में पहुंची महिलाओं से चर्चा की। इस संबंध में बैंकर्स को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शहर के भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक की शाखा में मौजूद लाड़ली बहनों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान एसडीएम अशोक अवस्थी, परियोजना अधिकारी संजय सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। 
कलेक्टर मिश्र ने कहा कि बैंकों में लाड़ली बहनों के लिए अलग से काउंटर बनाएं, जिससे कि बहनों का कार्य 10 तारीख के पूर्व हो सके। सभी बैंकों में लाड़ली बहनों को बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की जाए। साथ में शुद्ध पेयजल भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी योजना है। बहनों के खातों में एक हजार रूपए की राशि प्रतिमाह हस्तांतरित होगी। इसलिए अधिकारी यह कार्य प्राथमिकता के साथ करें। कलेक्टर ने लाड़ली बहनों से चर्चा के दौरान कहा कि आप सभी बहनें चिंतित न हों। सभी के बैंक संबंधी कार्य समय सीमा में होंगे। 
उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैंकों में प्रतिदिन अपने अधीनस्थ अधिकारियों की ड्यूटी लगाएं, जिससे बैंक में समय-सीमा में कार्य संपन्न कराया जा सके।फूलसखी आदिवासी का खाता सक्रिय करवाया जिला कलेक्टर ने भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में डीबीटी इनेबल करवाने के लिए पहुंची महिला फूलसखी आदिवासी का बैंक खाता मौके पर ही डीबीटी सक्रिय करवाया और अधिकारियों को सभी हितग्राही महिलाओं के बैंक खाते निर्बाध रूप से अविलंब सक्रिय करने के निर्देश दिए। 
उन्होंने महिला को प्रमाण पत्र भी सौंपा। जिला पंचायत सीईओ संघ प्रिय एवं अन्य अधिकारियों ने भी बैंकों में पहुंचकर कार्य की प्रगति का जायजा लिया।रविवार को भी खुलेंगे बैंकविदित हो कि योजना में पंजीकृत किंतु डीबीटी निष्क्रिय खातेधारी महिलाओं से तत्काल बैंक शाखा पहुंचकर खाते को डीबीटी इनेबल करवाने की अपील की गई है। इसके उपरांत ही महिलाओं को योजना के तहत राशि का भुगतान संभव हो सकेगा। महिलाएं शनिवार, 03 जून को भी बैंक पहुंचकर खाता सक्रिय करवा सकती हैं। इसके अलावा रविवार अवकाश के दिन भी इस कार्य के लिए संपूर्ण कार्यदिवस तक बैंक खुलेंगे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE