नीमच। नीमच के गौरव दिवस के अवसर पर 3 जून 2023 को बघाना में साइकिल रैली आयोजित की गई। विधायक दिलीपसिंह परिहार ने इस रैली में भाग लिया। रैली का समापन अंडर ब्रिज के पास पेट्रोल पंप पर हुआ। जहां पर विधायक परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा एवं जनप्रतिनिधियों ने उपस्थितजनों को कपड़े के थैले वितरित किए।
इस मौके पर नगरपालिका द्वारा मैजिक शो भी आयोजित किया गया। उपस्थितजनों ने मैजिक शो को खूब सराहा। इस मौके पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, एसडीएम डॉ.ममता खेड़े, उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों और नागरिकों ने अपना बीपी व शुगर की जांच भी करवाई।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।