BREAKING NEWS
KHABAR : केंद्र सरकार के 12 वर्षीय कार्यकाल पूरा.. <<     गुना में सोशल मीडिया पोस्ट पर भारी.. <<     निर्माणाधीन हाईवे में बड़ी चूक, भारतमाला.. <<     भोपाल की सड़कों पर चयनित शिक्षकों का फूटा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सीएम मोहन यादव एमपी बोर्ड की स्टेट टॉपर.. <<     रतलाम में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं से 48 घंटे.. <<     KHABAR : सोमवती अमावस्या पर महादेव खोरा में उमड़ा.. <<     KHABAR : वन विभाग की ऐतिहासिक पहल, 11 हजार किलो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आघात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,.. <<     KHABAR : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में.. <<     NEWS : शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रजा एजुकेशन.. <<     BIG NEWS : अफीम सलाहकार समिति की बैठक में गरजे जावद.. <<     मध्य प्रदेश में मानसून से पहले बदला मौसम, 28.. <<     BIG NEWS : शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए 30 जून तक.. <<     सोमवती अमावस्या पर नर्मदा घाटों पर उमड़ा.. <<     BIG NEWS : अफीम किसानों की आवाज़ को मिले सम्मान, धारा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविरों में हितग्राहियों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2023, 6:23 pm
REPORT : कलेक्टर दिनेश जैन ने शिविर में करवाई बीपी एवं शुगर की जांच, नीमच में नागरिकों ने दिखाया उत्साह, लाडली बहनाओं को स्वीकृति पत्र वितरित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच शहर के गौरव दिवस के अवसर पर 3 जून को जिला मुख्यालय नीमच में लगभग 100 स्थानों पर बीपी की जांच एवं शुगर की जांच के लिए शिविरों का आयोजन किया गया ।इन शिविरों में जांच के लिए नागरिकों ने काफी उत्साह दिखाया और सुबह से ही शिविरों में काफी भीड़ नजर आई। शिविर में अपनी जांच के लिए आई लाडली बहनाओं को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।
कलेक्टर दिनेश जैन ने नीमच शहर के रेलवे स्टेशन बघाना, प्राइवेट बस स्टैंड मूलचंद मार्ग नरसिंह मंदिर घंटाघर, फोर जीरोंभारत माता मंदिर, पिपली चौक नीमच सिटी ,विद्या मंदिर यादव मंडी, फ्वारा चौक,  सादड़ी रोड बघाना, कलेक्ट्रेट नीमच एवं गोमाबाई नेत्रालय नीमच में गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित निशुल्क बीपी एवं शुगर जांच शिविर का निरीक्षण कर, स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा की जा रही बीपी एवं शुगर की जांच के कार्य का जायजा लिया और शिविर में जांच करवा चुके नागरिकों की संख्या आदि की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों व मैदानी अमले को अधिकाधिक नागरिकों को प्रेरित कर, उन्हें शिविर में लाकर अपने बीपी एवं शुगर की जांच करवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर जैन के निरीक्षण दौरान इन केंद्रों पर जांच के लिए महिलाओं और पुरुषों की लंबी कतारें देखी गई। बीपी और शुगर की निशुल्क जांच के प्रति नागरिकों में काफी उत्साह देखने को मिला। कलेक्टर ने रेलवे स्टेशन ,बस स्टैंड एवं बाजारों में दुकानों पर पहुंचकर, नागरिकों, दुकानदारों को अपना बीपी एवं शुगर की निशुल्क जांच करवाने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर दिनेश जैन ने कलेक्ट्रेट स्थित जांच केंद्र पर अपनी बीपी एवं शुगर की जांच करवाई और स्वास्थ्य कर्मचारियों के हाथों अपना जांच कार्ड प्राप्त किया। एडीएम नेहा मीना ने भी बघाना स्थित शिविर में पहुंचकर, जांच कार्य का जायजा लिया और कर्मचारियों का आवश्यक निर्देश दिए। एडीएम नेहा मीना ने यहां अपनी बीपी एवं शुगर की जांच करवाई।
विधायक दिलीप सिंह परिहार ने भी पेट्रोल पंप बघाना पर स्थापित मोबाइल जांच केंद्र पर नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा के साथ अपनी शुगर एवं बीपी की जांच करवाई और जांच कार्ड प्राप्त किया। इस निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हालदर पार्षदगण स्वास्थ्य कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या महिलाएं पुरुष उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE