BREAKING NEWS
KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर गूंजे स्वाभिमान.. <<     NEWS : ब्रह्मा कुमारीज के नवदर्शकोत्सव पर एक हैं.. <<     मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध मादक.. <<     उज्जैन जिले के तराना में नाली निर्माण बना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : खेत में कत्ल, सड़क पर बवाल, आरोपियों की.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में स्मार्ट मीटर पर बवाल, 300 का बिल.. <<     माउंट आबू में स्काउट गाइड के महा-प्रशिक्षण.. <<     मुरैना नगर निगम में भारी घमासान, बार-बार.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहार मोहर्रम पर्व को लेकर.. <<     हड़लायकला-खाटसुर के स्कूलों में बदहाल.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में राहत, महिला कंचन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के सरवानिया महाराज में आग का.. <<     KHABAR :  19 जून को मंदसौर में आप की विशाल पदयात्रा.. <<     NEWS : जनसमस्याओं के समाधान का केंद्र बने सेवा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप.. <<     BIG NEWS : अपराध की तैयारी या शौक? मंदसौर में मुखबिर.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2023, 1:02 pm
REPORT : राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कुशवाह ने सौंपे मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत पंजीकृत बहनों को स्वीकृति पत्र, बोले- अब छोटे-मोटे खर्चों के लिए माता-बहनों को हाथ फैलाने की जरूरत नहीं, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। माता-बहनों को छोटे-मोटे खर्चों के लिए अब किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने माता-बहनों की परेशानियों को समझकर उनके हित में “मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना” शुरू की है। जिसके तहत प्रदेश सरकार हर महीने महिलाओं के खातों में एक-एक हजार रुपए भेजेगी। इसी माह 10 जून को इसकी शुरूआत हो जाएगी। यह बात उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने लाडली बहनाओं को स्वीकृति पत्र वितरित करने लिए शहर के विभिन्न वार्डाे में आयोजित हुए कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहीं। 
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कुशवाह ने रविवार को शहर के वार्ड-64 के अंतर्गत पुरानी छावनी, और वार्ड-66 में बड़ोरी-सिकरौदी व लखनौतिकलां में अलग-अलग आयोजित हुए कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को स्वीकृति पत्र वितरित किए। कुशवाह की मौजूदगी में पुरानी छावनी में आयोजित हुए कार्यक्रम में लगभग ढाई हजार महिलाओं को लाडली बहना योजना के स्वीकृति-पत्र सौंपे गए।  
इस अवसर पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कुशवाह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बालिका सशक्तिकरण एवं महिलाओं के कल्याण के उद्देश्य से शुरू की गईं योजनाओं के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। प्रदेश में अब बेटी का जन्म होने पर घर में मायूसी न होकर खुशियाँ मनाई जाती हैं। सरकार ने लाडली लक्ष्मी योजना के माध्यम से बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई व शादी तक की चिंता की हैं। इसी दिशा में सरकार ने महिलाओं के हित में क्रांतिकारी “मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना” शुरू की हैं। 
कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद गण एवं सुमन शर्मा, ममता बघेल, लता यादव, माया जाटव, आकाश भदौरिया, उदय यादव, रामनाथ राणा, सोनेराम बघेल व राजेन्द्र खटीक सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं बड़ी संख्या में स्वीकृति पत्र लेने आई महिलाएँ व उनके परिजन मौजूद रहे। 
प्रदेश भर की महिलाओं के भैया का कर्तव्य निभा रहे हैं मुख्यमंत्री चौहान-
मुख्यमंत्री लाडली बहना के स्वीकृति पत्र पाकर प्रफुल्लित महिलाएँ तब और खुश हो गईं जब राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि आप सब के सगे भाई तो साल में कभी-कभार ही अर्थिक मदद के लिए आगे आते होंगे, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तो प्रदेश भर की महिलाओं के भैया का दायित्व निभा रहे है। वे हर महीने पूरे प्रदेश की अपनी सभी बहनों के खातों में छोटे-मोटे खर्चाे के लिए एक-एक हजार रुपए भेजेंगे। यह सुनकर महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी ने तालियाँ बजाकर अपनी खुशी जाहिर की । 
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE