BREAKING NEWS
BIG NEWS : बाबा बागेश्वर की एक और रथ यात्रा, भारत को.. <<     VIDEO: #मुरैना में #खण्डा-पत्थर के #अवैध परिवहन पर.. <<     BIG NEWS : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चाकू लेकर.. <<     KHABAR : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गाए भजन, झूमे.. <<     KHABAR : भरत चरित्र और अजामिल की कथा से समझाया मोह.. <<     KHABAR : शाजापुर में एनएच-52 पर भीषण हादसा, गेहूं से.. <<     KHABAR : बैंक मित्रों का हल्ला बोल, प्रदेशभर से.. <<     BIG NEWS : गणेश उत्सव की आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं.. <<     KHABAR : टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृष और धनु राशि वालों का रुक हुआ धन.. <<     KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2026, 10:30 am
KHABAR : रेलवे चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से यात्री को मिला खोया मोबाइल फोन, टीटीई की तत्परता से गोधरा आरपीएफ को सौंपा गया मोबाइल, यात्री को मिली राहत, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल पर कार्यरत चेकिंग स्टाफ न केवल अपनी टिकट जांच संबंधी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से कर रहे हैं, बल्कि यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के प्रति भी निरंतर सजग रहते हैं। यात्रा के दौरान यात्रियों के छूटे हुए सामान को सुरक्षित वापस दिलाने तथा उनकी समस्याओं के समाधान में भी चेकिंग स्टाफ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 15 जून 2026 को गाड़ी संख्या 04726 खड़कीदृहिसार स्पेशल ट्रेन में ड्यूटी पर कार्यरत टीटीई श्री विनोद कुमार द्वारा एक सराहनीय कार्य किया गया। ट्रेन के एचए-1 कोच के ‘ए’ कूपे में सीट क्रमांक 1, 2 एवं 3 पर खड़की से वडोदरा तक यात्रा कर रहे एक यात्री अपना मोबाइल फोन भूलवश ट्रेन में ही छोड़ गए थे।

वडोदरा स्टेशन से ट्रेन में सवार एक अन्य यात्री द्वारा इस संबंध में ऑन-ड्यूटी चेकिंग स्टाफ को सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही टीटीई श्री विनोद कुमार ने तत्परता दिखाते हुए वाणिज्य नियंत्रण कार्यालय, रतलाम को इसकी जानकारी दी तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की।

इसके पश्चात मोबाइल फोन को विधिवत मेमो के साथ गोधरा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सुपुर्द किया गया। संबंधित यात्री द्वारा संपर्क किए जाने पर उन्हें मोबाइल की सुरक्षित बरामदगी एवं गोधरा आरपीएफ पोस्ट से प्राप्त करने की जानकारी दी गई। बाद में मोबाइल फोन यात्री के अधिकृत परिचित को सुपुर्द कर दिया गया।

यात्री ने अपने खोए हुए मोबाइल फोन की सुरक्षित वापसी पर पश्चिम रेलवे के चेकिंग स्टाफ एवं रेलवे सुरक्षा बल का आभार व्यक्त किया। यह घटना यात्रियों के प्रति रेलवे कर्मचारियों की संवेदनशीलता, तत्परता एवं उत्कृष्ट सेवा भावना का एक और उदाहरण है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE