BREAKING NEWS
राजगढ़ के कुरावर में सड़क पर बवाल, वार्ड-5 के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्लॉट पर अवैध पोल लगाकर कब्जे की कोशिश,.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का किर्ति नगर और सुबह का वक्त, जब.. <<     शिवपुरी साइबर सेल की बड़ी कामयाबी,कियोस्क.. <<     शाजापुर में रेल नियमों का पालन कराने के लिए.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आईटीआई में 11 जून को रोजगार मेला, 18 से 29 वर्ष.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का.. <<     BIG NEWS : एमपी में खत्म हुआ दो बच्चों वाला नियम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ग्राम नलखेड़ा में गौशालाओं के पास उद्योग.. <<     KHABAR : शिवपुरी साइबर सेल की बड़ी सफलता, कियोस्क.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी अजमेरा, परिवार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेलवे फाटक पर आरपीएफ का जागरूकता अभियान, 200.. <<     KHABAR : जीवन संजीवनी अभियान का शुभारंभ, सड़क.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों का किस्मत देगी साथ और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2023, 11:44 am
KHABAR : भारतीय डाक विभाग द्वारा व्यवसाय विकास महामेला का आयोजन, महिला सम्मान, बचत पत्र एवं सुकन्या समृद्धि खाता के लाभों की विस्तृत, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। भारत सरकार डाक विभाग द्वारा मल्हार स्मृति मंदिर में 9 जून को व्यवसाय विकास महामेला का आयोजन पोस्ट मास्टर जनरल, इंदौर परिक्षेत्र प्रीति अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान डाक विभाग के संभागीय अधिकारी ओपी चौहान अधीक्षक डाकघर इंदौर मोफसिल मंडल इंदौर तथा सहायक निदेशक प्रवीण श्रीवास्तव इंदौर परीक्षेत्र इंदौर उपस्थित थे। साथ ही उक्त आयोजन में धार, महू इंदौर, देवास तथा कन्नौद उप संभाग निरीक्षक डाकघर लखन सिंह मालवीय ने हिस्सा लिया। विभागीय व्यवसाय विकास महामेला के दौरान पोस्ट मास्टर जनरल इंदौर परीक्षेत्र की अग्रवाल ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न उपयोगी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए जनहित में उनकी उपयोगिता एवं महत्वता बताई। इनमें प्रमुख बच्चियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना, महिलाओं के लिए बचत सम्मान निधि योजना, लाड़ली बहना योजना, डाक जीवन बीमा योजना, जनहित में संचालित अन्य योजनाओं का महत्व बताया और इन्हे जन-जन तक पहुंचाने के तरीकों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने जनता से भी इन योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए डाक घर द्वारा किए जा रहे कार्य जैसे महिला सम्मान, बचत पत्र एवं सुकन्या समृद्धि खाता के लाभों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही विभाग में श्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE