BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2026, 11:28 am
BIG NEWS : नीमच शहर का किर्ति नगर और सुबह का वक्त, जब इस हाल में मिला 21 साल का राज तो फैली सनसनी, किराए के कमरे में ठहरा था बड़वानी का युवक, घटना की भनक लगते ही दौड़ी खाकी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के किर्ति नगर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

मृतक की पहचान 21 वर्षीय राज वर्मा पिता भगीरथ वर्मा, निवासी जिला बड़वानी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार राज वर्मा खाद-बीज भंडार से संबंधित कार्य के सिलसिले में नीमच आया था और अपने साथियों के साथ किर्ति नगर क्षेत्र में किराए के कमरे में रह रहा था।

बुधवार सुबह भंवरलाल के कुएं के समीप एक पेड़ पर उसका शव लटका हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर जिला चिकित्सालय भिजवाया।

पुलिस के अनुसार परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE