देवास। ईटावा क्षेत्र निवासी यशपाल सिंह उर्फ बबलू (पिता स्व. अंतर सिंह ठाकुर) ने जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देकर अपने प्लॉट पर अवैध रूप से पोल लगाए जाने और कब्जा करने के प्रयास की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि पुष्पकुंज कॉलोनी स्थित उनके प्लॉट के सभी वैध दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं।
आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया कि शकील (पिता भययु) एवं गल्फ शाह (पति अफजल खान) द्वारा सीमित क्षेत्रफल की रजिस्ट्री होने के बावजूद अधिक भूमि पर पोल लगाकर अवैध दावा किया जा रहा है। साथ ही शिकायतकर्ता के खिलाफ भ्रामक शिकायत प्रस्तुत करने की बात भी कही गई है।
शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।