मनासा। क्षेत्र के गांव कचौली में एक दर्दनाक घटना में 9 वर्षीय बालिका की सर्पदंश से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लक्ष्मी पिता राकेश (9 वर्ष), निवासी बच्चाखेड़ी, अपनी भुआ के घर कचौली आई हुई थी।
रविवार रात घर में सोते समय बालिका को जहरीले सांप ने काट लिया। घटना का पता चलते ही परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सोमवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मासूम बच्ची की असमय मौत से परिवार में शोक की लहर छा गई है।