BREAKING NEWS
BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2026, 11:10 am
KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त, कांग्रेस का फूटा गुस्सा, विजय चौक पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का प्रदर्शन, लोकतंत्र की अर्थी उठाकर जताया विरोध, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने विजय चौक पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ष्लोकतंत्र के हत्यारेष् का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया तथा लोकतंत्र की रक्षा के समर्थन में सांकेतिक शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्षी प्रत्याशी का नामांकन निरस्त किया जाना निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

वक्ताओं ने कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की गई प्रतीत होती है, जिससे लोकतंत्र की मूल भावना आहत हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर लोकतांत्रिक एवं कानूनी स्तर पर अपना संघर्ष जारी रखेगी।

विजय चौक पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने निर्णय वापस लेने की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आवश्यक हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा तथा प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE