BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर विधायक विपिन जैन का वाहन राजधानी.. <<     VIDEO NEWS: मोदी नेतृत्व के 12 साल पूरे, नीमच में भाजपा.. <<     KHABAR : इंस्टाग्राम प्रेमजाल ठगी का खुलासा,.. <<     KHABAR : श्री कृष्ण-सुदामा गौशाला में केक नहीं, गौ.. <<     BIG NEWS : हार के डर से जानबूझकर की गलती, मीनाक्षी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी.. <<     BIG NEWS : एसपी विनोद मीना का बड़ा प्रशासनिक फैसला,.. <<     VIDEO NEWS: घर से रोज़गार की तलाश में निकला 21 वर्षीय.. <<     KHABAR : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर.. <<     राजगढ़ के कुरावर में सड़क पर बवाल, वार्ड-5 के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्लॉट पर अवैध पोल लगाकर कब्जे की कोशिश,.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का किर्ति नगर और सुबह का वक्त, जब.. <<     शिवपुरी साइबर सेल की बड़ी कामयाबी,कियोस्क.. <<     शाजापुर में रेल नियमों का पालन कराने के लिए.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आईटीआई में 11 जून को रोजगार मेला, 18 से 29 वर्ष.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2026, 10:37 am
BIG REPORT : ग्राम नलखेड़ा में गौशालाओं के पास उद्योग परियोजना पर विवाद, तीन गांवों के ग्रामीण हुए एकजुट, 1000 गौवंश पर असर की आशंका, विरोध दर्ज कराते हुए सौंपा ज्ञापन, प्रशासन से लगाई गुहार, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

गरोठ। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत नलखेड़ा में शासकीय भूमि को उद्योग स्थापना के लिए आवंटित किए जाने के विरोध में पावटी, जूनापानी और नलखेड़ा के ग्रामीणों ने तहसीलदार गरोठ को ज्ञापन सौंपकर आपत्ति दर्ज कराई है।

ग्रामीणों का कहना है कि जिस शासकीय भूमि को उद्योग के लिए आवंटित किया गया है, उसके समीप दो गौशालाएं संचालित हैं, जहां लगभग एक हजार गौवंश का पालन-पोषण किया जा रहा है। उनका आरोप है कि उद्योग स्थापित होने से क्षेत्र में प्रदूषण, शोर तथा भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे गौवंश और आसपास का वातावरण प्रभावित हो सकता है।

ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि प्रस्तावित भूमि के आसपास का क्षेत्र गौवंश के विचरण एवं चारे की उपलब्धता के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में उद्योग स्थापना से गौशालाओं के संचालन और पशुओं की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने शासन एवं प्रशासन से मांग की है कि गौशालाओं के निकट प्रस्तावित उद्योग स्थापना के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए तथा उद्योग के लिए किसी अन्य उपयुक्त स्थान का चयन किया जाए।

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। तहसीलदार ने ग्रामीणों की आपत्तियों पर नियमानुसार परीक्षण कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE