BREAKING NEWS
BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2026, 12:08 pm
KHABAR : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजन, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर भाजपा का धार्मिक आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार सुबह नीमच के प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर में भाजपा द्वारा विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन-अभिषेक कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्रसेवा के सफल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, महाआरती एवं विशेष प्रार्थना का आयोजन भी किया गया। उपस्थित जनों ने देश की उन्नति, समृद्धि और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश ‘पप्पू’ जैन, मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव, मोहन सिंह राणावत सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं तथा विकसित भारत का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE