मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से गरोठ थाने में पदस्थ दो कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों को पुलिस लाइन मंदसौर अटैच कर दिया है। इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी किए गए।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश क्रमांक पुअ/मंदसौर/स्थापना/3698/2026 दिनांक 10 जून 2026 के अनुसार थाना गरोठ में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक क्रमांक 464 अजय प्रजापति तथा कार्यवाहक प्रधान आरक्षक क्रमांक 157 सुनील सोलंकी को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पुलिस लाइन मंदसौर पदस्थ किया गया है।
आदेश में थाना प्रभारी गरोठ को निर्देशित किया गया है कि दोनों कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल के लिए कार्यमुक्त कर रवाना किया जाए। साथ ही संबंधित कर्मचारियों को भी पुलिस लाइन मंदसौर में शीघ्र आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश की प्रतिलिपि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गरोठ, रक्षित निरीक्षक पुलिस लाइन मंदसौर तथा प्रभारी पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर को आवश्यक कार्रवाई एवं सूचनाार्थ प्रेषित की गई है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इस प्रशासनिक आदेश के बाद दोनों प्रधान आरक्षकों को गरोठ थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।