BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2026, 12:42 pm
KHABAR : श्री कृष्ण-सुदामा गौशाला में केक नहीं, गौ सेवा से मनाया भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह चौहान ने अपने भांजे चैतन्य प्रताप सिंह राणावत का जन्मदिन, गौ सेवा कर दिया संस्कारों का संदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

सीतामऊ। आधुनिक दौर में जहां जन्मदिन समारोह केक काटने और पार्टियों तक सीमित होते जा रहे हैं, वहीं ग्राम पंचायत चिकला स्थित श्री कृष्ण-सुदामा गौशाला में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह चौहान ने अपने भांजे चैतन्य प्रताप सिंह राणावत का जन्मदिन गौशाला में मनाकर गौ सेवा और भारतीय संस्कारों का संदेश दिया।

इस अवसर पर गौ माता का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया तथा गौवंश को एक ट्रॉली हरा चारा और गुड़ खिलाकर सेवा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गौ सेवा को पुण्यदायी कार्य बताते हुए इस पहल की सराहना की।

ग्राम पंचायत चिकला के सरपंच गौरीशंकर पाटीदार ने कहा कि परिवारों को बच्चों के जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों पर गौशालाओं में जाकर गौ सेवा करनी चाहिए। इससे नई पीढ़ी में भारतीय संस्कृति, नैतिक संस्कार और गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने इस अभिनव पहल के लिए लक्ष्मण सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया।

भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह चौहान ने कहा कि सनातन संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है और गौ सेवा को सर्वाेच्च पुण्य कार्यों में माना गया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार के शुभ अवसरों को समाजोपयोगी कार्यों से जोड़ें तथा गौशालाओं में सेवा कार्यों में सहभागी बनें।

कार्यक्रम के अंत में गौशाला अध्यक्ष अंबालाल पाटीदार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से गौ संरक्षण को बढ़ावा मिलता है और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचता है।

गौ सेवा के साथ मनाया गया यह जन्मदिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है तथा लोगों ने इसे सामाजिक सरोकार और भारतीय परंपराओं से जुड़ी प्रेरणादायक पहल बताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE