आगर मालवा। जिले में घुमक्कड, अर्धघुमक्कड, विमुक्त जाति के निवासरत लोगों के जाति प्रमाणपत्र अभियान चलाकर शीघ्र बनवाएं जाए, यह निर्देश कलेक्टर कैलाश वानखेड़ ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में एसडीएम एवं तहसीलदारों को दिए। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि घुमक्कड, अर्धघुमक्कड, विमुक्त जाति के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाएं जाकर, उन्हें उपलब्ध करवाएं। बैठक में सीईओ जिला पंचायत हरसिमरनप्रीत कौर, एसडीएम आगर सत्येन्द्र बैरवा, एसडीएम सुसनेर किरण बरवडे सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि 16 जून को सभी शासकीय शालाओं में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाकर आने वाले बच्चों को कुमकुम-तिलक लगाकर स्वागत किया जाए। इस दिन सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण पर रहकर प्रवेशोत्सव कार्यक्रमों में शामिल होकर बच्चों से संवाद कर उन्हें प्रेरक प्रसंग सुनाएं तथा रूचि अनुसार विषयों का बच्चों को अध्ययन करवाएं, स्कूल परिसर में पौधारोपण भी करें तथा स्कूलों का निरीक्षण कर कमियों की जानकारी लिखित में उपलब्ध करवाएं। स्वास्थ्य विभाग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करें, एनिमिया से बचने के लिए बच्चों को आयरन की गोली खाने की समझाईश दें। एनीमिया से बचाव के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करें। उन्होंने निर्देश दिए कि भ्रमण के दौरान अधिकारी राशन दुकानों का भी निरीक्षण करें, जिन राशन दुकानों पर मोबाइल एवं आधार सीडिग का काम बहुत कम हुआ है ऐसी दुकानों पर निलंबन की कार्यवाही प्रस्तावित करवाएं। कलेक्टर श्री वानखेड़े ने विभाग प्रमुखों को निर्देश दिये कि निर्वाचन के लिए कर्मचारियों का डाटाबेस एवं चाही गई सभी जानकारियां समय-सीमा में उपलब्ध करवाये। उन्होंन कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम सतत जारी है, नये मतदाता के नाम जोड़ने, मृत हो चुके मतदाताओ के नाम सूची से हटाने की कार्यवाही निर्धारित अवधि में पूर्ण कर मतदाता सूची शत्-प्रतिशत शुद्धिकरण करें। जिले के सभी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए स्वीप गतिविधियों के लिए कैलेण्डर बनाकर गतिविधियां प्रारम्भ की जाये कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी विभाग प्रमुख यह सुनिश्चित करे कि उनके विभाग मे अनुकम्पा नियुक्ति का कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहें, अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरण लम्बित हो तो तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए अनुकम्पा नियुक्ति दी जाए। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि वर्षा पूर्व सभी डेम, तालाब का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित कर ले कि कोई भी डेम तालाब अतिजलभराव की स्थिति में फूटे नहीं, मरम्मत की आवश्यकता वाले डेम, तालाब की तत्काल मरम्मत करवाई जाए। उन्होंने सभी सीईओ जनपद को निर्देशित किया कि जो अमृत सरोवर पूर्ण हो चुके हैं, उनमें मत्स्य पालन गतिविधिया प्रारंभ की जाएं। उन्होंने पीआईयू के अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में सीएम राईज स्कूल के भवनों का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करवाएं। साथ ही निर्माण कार्यों के लिए जिन विभाग प्रमुख को जमीन की आवश्यकता है, वे आवंटन के लिए आरसीएमएस पोर्टल पर आवेदन दर्ज करवाकर भूमि आवंटन करवाएं। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी विभाग प्रमुख अपने विभागों की शिकायतों का संतुष्टीपूर्वक निराकरण कर जवाब पोर्टल पर दर्ज करें। शिकायतें अनावश्यक लम्बित नहीं रहे। जनसुनवाई के आवेदनों को भी अधिकारी गंभीरता से ले तथा उनमें जो निराकरण होना है वह निर्धारित समयावधि में कर आवेदक को बताएं। उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए, जिले के युवाओं को जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के संबंध में आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।