BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2026, 7:54 pm
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को मिल रहा त्वरित लाभ, जिलेभर में शिविरों के माध्यम से समस्याओं का मौके पर समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ रहे नागरिक, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिलेभर में ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का प्रभावी आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से वर्षों से लंबित समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है तथा पात्र नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़कर राहत प्रदान की जा रही है। शिविरों में आमजन उत्साहपूर्वक भाग लेकर योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।


सोमवार को जिले के विभिन्न उपखंडों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए गए। चित्तौड़गढ़ उपखंड की घटियावली, गंगरार की खारखंदा, कपासन की उचनार खुर्द, भूपालसागर की जाषमा, राशमी की नेवरियां, बेगूं की ईटावा एवं काटुंदा, रावतभाटा की जावदा, निम्बाहेड़ा की जावदा एवं ढोरिया, बड़ीसादड़ी की बांसी तथा डूंगला की अरनेड एवं किशनकरेरी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुए। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा मौके पर ही आमजन की समस्याओं का निस्तारण किया गया तथा योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया गया।


इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में भी सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। नगर परिषद चित्तौड़गढ़ क्षेत्र के वार्ड संख्या 5, 6, 7 एवं 8 में शिविर आयोजित हुए। वहीं नगर परिषद निम्बाहेड़ा के वार्ड संख्या 3, 4 एवं 5, नगर पालिका बड़ीसादड़ी के वार्ड संख्या 3, नगर पालिका रावतभाटा के वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4, 39 एवं 40, नगर पालिका बेगूं के वार्ड संख्या 2 तथा नगर पालिका आकोला के वार्ड संख्या 2 में भी शिविर आयोजित कर नागरिकों को विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।


16 जून को यहां आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर
16 जून को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। चित्तौड़गढ़ उपखंड की गिलुण्ड, गंगरार की कुंवालिया, कपासन की सुरपुर, भूपालसागर की कानाखेड़ा, राशमी की पहुंना, बेगूं की बरनियास एवं मोतीपुरा, रावतभाटा की बरकुण्डी कलां, निम्बाहेड़ा की बरड़ा एवं गादोला, भदेसर की गरदाना एवं पोटलाकलां, बड़ीसादड़ी की पण्डेडा तथा डूंगला की बिलोदा ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किए जाएंगे।


शहरी सेवा शिविर भी होंगे आयोजित
16 जून को नगर परिषद चित्तौड़गढ़ क्षेत्र के वार्ड संख्या 9, 10, 32 एवं 33 में प्रातः 9रू30 बजे से सायं 6 बजे तक शहरी सेवा शिविर आयोजित होंगे। इसके अतिरिक्त नगर परिषद निम्बाहेड़ा के वार्ड संख्या 6 एवं 7, नगर पालिका बड़ीसादड़ी के वार्ड संख्या 3, नगर पालिका कपासन के वार्ड संख्या 4, नगर पालिका रावतभाटा के वार्ड संख्या 1, 2, 3, 39 एवं 40, नगर पालिका बेगूं के वार्ड संख्या 2 एवं 4 तथा नगर पालिका आकोला के वार्ड संख्या 3 में भी शिविर आयोजित कर आमजन को विभिन्न सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE