BREAKING NEWS
SHORT : MP में Smart Meter वालों के लिए बड़ी खबर! बिजली बिल.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में भागवत कथा के दूसरे दिन.. <<     BIG NEWS : सिंधिया ने मल्टीलेवल पार्किंग का किया.. <<     BIG REPORT : एलपीजी वितरकों की 7 मांगों से गरमाया.. <<     KHABAR : सकल हिंदू समाज ने सिंहस्थ अतिक्रमण पर.. <<     KHABAR : किरनापुर थाना पथराव मामला प्रायोजित था,.. <<     BIG NEWS : सात महीने से खाकी को चकमा दे रहा था एमडी.. <<     SHORT : मंदसौर में दर्दनाक हादसे के बाद बवाल!.. <<     KHABAR : मुरैना में खंडा-पत्थर के अवैध परिवहन पर.. <<     BIG BREAKING : मंदिर के बाहर कार हादसे के बाद भड़का.. <<     VIDEO UPDATE: किसानों के लिए बड़ा फैसला! दिन में 10 घंटे.. <<     KHABAR : क्षत्रिय नामदेव समाज के जिलाध्यक्ष बने.. <<     RJ. में 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, क्या शुरू हुई.. <<     WEATHER UPDATE : मौसम ने ली करवट! मालवा में बारिश और आंधी.. <<     KHABAR : वीर तेजाजी की जन्मजयंती पर निकली भव्य.. <<     BIG NEWS : कैलाश विजयवर्गीय का फिर महिलाओं पर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM मोदी की Mimicry बनी विवाद की वजह! BJP का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2026, 10:55 am
KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण का समापन, 301 दीपों से जगमगाई प्राचीन नाग देवता बावड़ी, पूजा-अर्चना एवं बावड़ी उत्सव के साथ लिया जल संरक्षण का संकल्प, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मध्यप्रदेश शासन के जल संरक्षण एवं संवर्धन आधारित महत्वाकांक्षी ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में मनन वेलफेयर सोसायटी, प्रियदर्शन सामाजिक संस्था एवं दशपुर हेल्पलाइन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में नगर पालिका मंदसौर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन नाग देवता बावड़ी पर संचालित साप्ताहिक श्रमदान अभियान के तृतीय चरण का समापन भव्य ‘बावड़ी उत्सव’ के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नाग देवता की पूजा-अर्चना एवं जल संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर बावड़ी परिसर में 301 आटे के दीपकों का सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन किया गया। दीपों की रोशनी से संपूर्ण परिसर आलोकित हो उठा और उपस्थित नागरिकों ने जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता विनय दुबेला ने प्राचीन बावड़ियों के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि यह अभियान केवल जल संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को अपनी सांस्कृतिक धरोहरों एवं पारंपरिक जल स्रोतों से जोड़ने का जनआंदोलन है।

प्रियदर्शन सामाजिक संस्था के अध्यक्ष दिनेश सोलंकी ने बताया कि स्थानीय नागरिकों के सहयोग और श्रमदान से बावड़ी की साफ-सफाई, संरक्षण एवं पुनर्जीवन का महत्वपूर्ण कार्य संभव हो पाया है।

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। समाज और शासन के संयुक्त प्रयासों से ही जल संकट का स्थायी समाधान संभव है तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पर्यावरण एवं जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपने क्षेत्र की बावड़ियों, तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी ने परिषद की विभिन्न जनहितैषी गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि परिषद जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन, नशा मुक्ति, ग्राम विकास, महिला सशक्तिकरण एवं सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास जैसे विषयों पर निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि परिषद शासन और समाज के बीच सेतु का कार्य करते हुए जनजागरण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा दे रही है।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री प्रतिनिधि दिलीप सकलेचा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत, जिला महामंत्री शिवराज सिंह घटावदा, विजय सुराना, महेश जूनवाल, जिला उपाध्यक्ष जीवन शर्मा, अधिवक्ता विनय दुबेला, वार्ड पार्षद सुनीता भावसार, आशीष गौड़, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम तंवर, अज़ीज़ुल्लाह खान, सुरेश शर्मा, सुधीर शर्मा, पत्रकार संतोष धनगर, हरीश सालवी, महेंद्र सिंह सिसोदिया एवं ओंकार माली सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की ओर से जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी, ब्लॉक समन्वयक अर्चना भट्ट, दशरथ नायक, राजमल प्रजापत, मेंटर्स संदीप शर्मा एवं उषा सोलंकी की विशेष सहभागिता रही।

कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय पार्षद सुनीता भावसार ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, परिषद पदाधिकारियों एवं श्रमदान में सहभागी नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

‘बावड़ी उत्सव’ का समापन 301 दीपों के सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन, जल संरक्षण की शपथ तथा जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के संकल्प के साथ हुआ। उक्त जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता राजेश चौहान एवं महेंद्र सिंह सिसोदिया द्वारा जारी प्रेस नोट के माध्यम से दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE