BREAKING NEWS
BIG NEWS : सिंधिया ने मल्टीलेवल पार्किंग का किया.. <<     BIG REPORT : एलपीजी वितरकों की 7 मांगों से गरमाया.. <<     KHABAR : सकल हिंदू समाज ने सिंहस्थ अतिक्रमण पर.. <<     KHABAR : किरनापुर थाना पथराव मामला प्रायोजित था,.. <<     BIG NEWS : सात महीने से खाकी को चकमा दे रहा था एमडी.. <<     SHORT : मंदसौर में दर्दनाक हादसे के बाद बवाल!.. <<     KHABAR : मुरैना में खंडा-पत्थर के अवैध परिवहन पर.. <<     BIG BREAKING : मंदिर के बाहर कार हादसे के बाद भड़का.. <<     VIDEO UPDATE: किसानों के लिए बड़ा फैसला! दिन में 10 घंटे.. <<     KHABAR : क्षत्रिय नामदेव समाज के जिलाध्यक्ष बने.. <<     RJ. में 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, क्या शुरू हुई.. <<     WEATHER UPDATE : मौसम ने ली करवट! मालवा में बारिश और आंधी.. <<     KHABAR : वीर तेजाजी की जन्मजयंती पर निकली भव्य.. <<     BIG NEWS : कैलाश विजयवर्गीय का फिर महिलाओं पर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM मोदी की Mimicry बनी विवाद की वजह! BJP का.. <<     KHABAR : बंजारे समाज की भव्य यात्रा का करणी सेना ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2026, 10:35 am
KHABAR : मछली पकड़ने के विवाद में चली गोलियां, ईदगाह बाड़ी में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, जानिए क्या है पूरा मामला, पढे़ रणधीर चंदेल की खबर 

Share On:-

गुना। शहर के ईदगाह बाड़ी क्षेत्र में शासकीय तालाब मकरादा डेम को  ठेके पर लेने के लिए दो पक्षों के बीच विवाद बादला खूनी संघर्ष मे विवाद के दौरान एक पक्ष ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली युवक के सिर को छूते हुए निकल गई, जबकि दूसरी उसके कंधे में जा धंसी। गोली चलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार घायल लक्ष्मण सिंह केवट पिता रतनलाल केवट ने छह लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है।


आरोपियों के पास धारदार हथियार भी थे और विवाद के दौरान फायरिंग की गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


घायल लक्ष्मण केवट का कहना है कि आरोपी पिछले डेढ़ महीने से उसे लगातार परेशान कर रहे थे। कई बार जान से मारने और गोली मारने की धमकी भी दी गई थी। उसने पुलिस को पहले भी आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके अनुसार विवाद की जड़ मकरावदा डेम और शासकीय तालाब में मछली पकड़ने का मामला है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से तनाव बना हुआ था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE