BREAKING NEWS
KHABAR : ओंकारेश्वर में भागवत कथा के दूसरे दिन.. <<     BIG NEWS : सिंधिया ने मल्टीलेवल पार्किंग का किया.. <<     BIG REPORT : एलपीजी वितरकों की 7 मांगों से गरमाया.. <<     KHABAR : सकल हिंदू समाज ने सिंहस्थ अतिक्रमण पर.. <<     KHABAR : किरनापुर थाना पथराव मामला प्रायोजित था,.. <<     BIG NEWS : सात महीने से खाकी को चकमा दे रहा था एमडी.. <<     SHORT : मंदसौर में दर्दनाक हादसे के बाद बवाल!.. <<     KHABAR : मुरैना में खंडा-पत्थर के अवैध परिवहन पर.. <<     BIG BREAKING : मंदिर के बाहर कार हादसे के बाद भड़का.. <<     VIDEO UPDATE: किसानों के लिए बड़ा फैसला! दिन में 10 घंटे.. <<     KHABAR : क्षत्रिय नामदेव समाज के जिलाध्यक्ष बने.. <<     RJ. में 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, क्या शुरू हुई.. <<     WEATHER UPDATE : मौसम ने ली करवट! मालवा में बारिश और आंधी.. <<     KHABAR : वीर तेजाजी की जन्मजयंती पर निकली भव्य.. <<     BIG NEWS : कैलाश विजयवर्गीय का फिर महिलाओं पर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM मोदी की Mimicry बनी विवाद की वजह! BJP का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2026, 10:28 am
KHABAR : सीताराम जाजू सागर डेम की भूमि के सीमांकन का कार्य प्रारंभ, नगर पालिका ने गठित किया विशेष दल, राजस्व अमला भी शामिल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच के स्वामित्व वाले श्री सीताराम जाजू सागर डेम की भूमि के सीमांकन का कार्य सोमवार से प्रारंभ कर दिया गया। भूमि की वास्तविक सीमा स्पष्ट करने एवं निकाय की संपत्ति को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई तहसील जावद के राजस्व अमले एवं नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों की संयुक्त टीम द्वारा की जा रही है।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी के आदेशानुसार गठित विशेष दल ने प्रातः से ही मौके पर पहुंचकर सीमांकन कार्य शुरू किया। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर डेम क्षेत्र की भूमि का चिन्हांकन किया जा रहा है।

सीमांकन के दौरान भूमि की सीमाओं को स्पष्ट रूप से चिन्हित करने के लिए आवश्यक राजस्व प्रक्रिया के तहत निशान लगाए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद या अतिक्रमण की स्थिति उत्पन्न न हो।

नगरपालिका अधिकारियों के अनुसार डेम की संपूर्ण भूमि का वैज्ञानिक एवं राजस्व अभिलेखों के आधार पर सीमांकन किया जाएगा। सीमांकन कार्य पूर्ण होने के बाद निकाय की भूमि का वास्तविक क्षेत्रफल एवं सीमाएं स्पष्ट हो सकेंगी, जिससे सार्वजनिक संपत्ति के संरक्षण एवं प्रबंधन में सहायता मिलेगी।

नगर पालिका द्वारा गठित दल में राजस्व अधिकारी संजय पाटीदार को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में उपयंत्री, राजस्व निरीक्षक, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य कर्मचारियों की टीम सीमांकन कार्य में सहयोग कर रही है।

नगरपालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निकाय की भूमि को सुरक्षित रखने तथा संभावित अतिक्रमणों की रोकथाम के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। सीमांकन प्रक्रिया पूर्ण होने तक संबंधित विभागों का संयुक्त अमला मौके पर मौजूद रहकर कार्यवाही सुनिश्चित करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE