BREAKING NEWS
VIDEO UPDATE: किसानों के लिए बड़ा फैसला! दिन में 10 घंटे.. <<     KHABAR : क्षत्रिय नामदेव समाज के जिलाध्यक्ष बने.. <<     RJ. में 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, क्या शुरू हुई.. <<     WEATHER UPDATE : मौसम ने ली करवट! मालवा में बारिश और आंधी.. <<     KHABAR : वीर तेजाजी की जन्मजयंती पर निकली भव्य.. <<     BIG NEWS : कैलाश विजयवर्गीय का फिर महिलाओं पर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM मोदी की Mimicry बनी विवाद की वजह! BJP का.. <<     KHABAR : बंजारे समाज की भव्य यात्रा का करणी सेना ने.. <<     KHABAR : मैदानी पत्रकारों के हितों को लेकर जिला.. <<     KHABAR : गणेश पांडाल में बड़े पर्दे पर हुआ ‘हनुमान.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, मंदिर से.. <<     BIG NEWS : मां बगलामुखी मंदिर का नया नियम, रात 8 बजे.. <<     NEWS : मासखमण की तपस्वी वीर माता सरोज सुराणा का.. <<     BIG NEWS : सब्सिडी जारी करने 60 हजार घूस मांगने वाला.. <<     NEWS : मेड़ी का अमराणा में 70वीं जिला स्तरीय फुटबॉल.. <<     NEWS : ग्राम शिरडी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत.. <<     NEWS : गणेश उत्सव को लेकर एसपी ने शहर में किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2026, 11:39 am
KHABAR : पुलिस लाइन में ब्राइटर माइंड्स प्रशिक्षण एवं समर कैंप का सफल समापन, पुलिस परिवार के बच्चों ने दी आकर्षक सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के सदुपयोग एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से शाजापुर पुलिस द्वारा 7 मई से 15 जून 2026 तक पुलिस लाइन शाजापुर में आयोजित ब्राइटर माइंड्स प्रशिक्षण एवं समर कैंप का सोमवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ।

समापन समारोह पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय, पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस परिवारों एवं बच्चों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया।

पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन एवं रक्षित निरीक्षक वंदना सिंह के मार्गदर्शन में संचालित इस प्रशिक्षण एवं समर कैंप का संचालन सूबेदार दीपिका डाबर, सूबेदार सोनू वर्मा, म.प्र.आर. 190 राधिका सक्सेना तथा महिला आरक्षक साक्षी शुक्ला द्वारा किया गया।

30 दिवसीय ब्राइटर माइंड्स प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बच्चों के मानसिक, बौद्धिक एवं रचनात्मक विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें ब्रेन एक्सरसाइज, सर्कल एक्टिविटी, डांस क्लासेस, रिलैक्सेशन सेशन, डेमो स्टेशन वीडियो, ब्लाइंड फोल्ड करेंसी, कलर करेंसी तथा कलर बुक ड्राइंग जैसी गतिविधियां शामिल रहीं।

समापन समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बच्चों के उत्साह, आत्मविश्वास एवं सीखने की क्षमता की सराहना की गई।

समर कैंप में पुलिस परिवार के लगभग 80 बच्चों ने भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों का लाभ प्राप्त किया। यह आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मक सोच एवं आत्मविश्वास बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE