BREAKING NEWS
KHABAR : ठिबगांव बैंक गबन मामले में फरार महिला.. <<     NEWS : सोमवती अमावस्या पर दादा भैरवनाथ धाम में.. <<     VIDEO NEWS: 7 महीने से भटक रहा किसान, फिर भी नहीं मिला.. <<     मुंगावली में सरकारी योजनाओं का महा-शिविर.. <<     NEWS : सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील, दोषियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सात वर्षों से फरार 10 हजार का इनामी स्थायी.. <<     KHABAR : उज्जैन में राम मंदिर ट्रस्ट को भंग करने की.. <<     KHABAR : कलेक्टर के आदेश के बावजूद नहीं हुआ बटांकन,.. <<     खरगोन बैंक गबन कांड: 41.58 लाख की आरोपी महिला.. <<     खरगोन जिले की सामेडा पंचायत का ऐतिहासिक.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जनसंपर्क कार्यालय में बड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिला जनसंपर्क कार्यालय में बड़ा.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन में ब्राइटर माइंड्स प्रशिक्षण.. <<     शाजापुर में कांग्रेस का बड़ा हमला,मीनाक्षी.. <<     उज्जैन महाकाल मंदिर में आस्था का सैलाब, 2 दिन.. <<     VIDEO NEWS: जाजू सागर डेम की जमीन पर सीमांकन शुरू,.. <<     शाजापुर दौरे पर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस आगबबूला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2023, 8:03 pm
KHABAR : राज्य मंत्री दर्जा विभास उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई मध्‍यप्रदेश जन अभियान परिषद की एक दिवसीय बैठक, समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

आगर मालवा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की एक दिवसीय समीक्षा बैठक सोमवार को जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) विभास उपाध्याय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, अंत्योदय प्रकोष्ठ जिला संयोजक देवकरण मीणा उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलन किया गया। अतिथि परिचय प्रेम सिंह चौहान द्वारा करवाया गया एवं जिले का प्रेजेंटेशन चौहान द्वारा बताया गया। बैठक में पूरे जिले की प्रत्येक ब्लॉक वार समीक्षा की गई। समीक्षा में शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार नदी पर कार्य, जल संरक्षण, पौधारोपण, एकात्मा अभियान के अंतर्गत योग प्राणायाम पर फीडबैक लिया गया। जिला पंचायत सीईओ कौर द्वारा शासकीय योजनाओं का प्रचारःप्रसार में जन अभियान परिषद की योजनाओं का फीडबैक लिया एवं समन्वय कर अधिक से अधिक योजना का प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा गया। बैठक में जिला के समस्त परामर्शदाता नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि, सीएम फेलो शुभम भावसार, जन सेवा मित्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण सोनी द्वारा किया गया एवं आभार विकासखंड समन्वयक प्रकाश शर्मा द्वारा माना गया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE