आगर मालवा। जिले की ऐसी महिलाएं, जो एनीमिया से ग्रसित है उन्हें रक्त चढाया जाएगा स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आजीविका मिशन महिलाओं का चिन्हाकन कर लें और उन्हें रक्त चढवायें, यह निर्देश कलेक्टर कैलाश वानखेड़े ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में विश्व रक्तदान दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में दिए।कलेक्टर ने बताया कि विश्व रक्तदान दिवस 14 जून को जिला एवं ब्लाक मुख्यालय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस दिन कलेक्टर स्वयं भी सपत्निक जिलास्तर पर रक्तदान करेंगे। कलेक्टर ने जिले के शासकीय सेवकों, नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि रक्त का किसी प्रकार से उत्पादन नहीं किया जा सकता है, व्यक्ति द्वारा समय-समय पर किए गए रक्तदान से ही जरूरमंद मरीजों को चढ़ाकर उनकी जान बचाई जा सकती है, इसी उद्देश्य से जिले में 14 जून विश्व रक्तदान दिवस पर जिला एवं ब्लाक स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अधिक से अधिक सहभागी बनकर रक्तदान करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को विश्व रक्तदान दिवस पर आयोजित होने वाले शिविरों की सम्पूर्ण तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी सीएमएचओ डॉ. आरएल कुरील, महिला बाल विकास अधिकारी भारती अवास्या, प्रबंधक आजीविका मिशन सक्सेना सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।