BREAKING NEWS
KHABAR : ठिबगांव बैंक गबन मामले में फरार महिला.. <<     NEWS : सोमवती अमावस्या पर दादा भैरवनाथ धाम में.. <<     VIDEO NEWS: 7 महीने से भटक रहा किसान, फिर भी नहीं मिला.. <<     मुंगावली में सरकारी योजनाओं का महा-शिविर.. <<     NEWS : सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील, दोषियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सात वर्षों से फरार 10 हजार का इनामी स्थायी.. <<     KHABAR : उज्जैन में राम मंदिर ट्रस्ट को भंग करने की.. <<     KHABAR : कलेक्टर के आदेश के बावजूद नहीं हुआ बटांकन,.. <<     खरगोन बैंक गबन कांड: 41.58 लाख की आरोपी महिला.. <<     खरगोन जिले की सामेडा पंचायत का ऐतिहासिक.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जनसंपर्क कार्यालय में बड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिला जनसंपर्क कार्यालय में बड़ा.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन में ब्राइटर माइंड्स प्रशिक्षण.. <<     शाजापुर में कांग्रेस का बड़ा हमला,मीनाक्षी.. <<     उज्जैन महाकाल मंदिर में आस्था का सैलाब, 2 दिन.. <<     VIDEO NEWS: जाजू सागर डेम की जमीन पर सीमांकन शुरू,.. <<     शाजापुर दौरे पर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस आगबबूला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2023, 8:18 pm
BIG NEWS : मुख्यमंत्री चौहान बंजारी में हेलीपैड पर उतरते ही लाड़ली बहनों से मिलने पहुँचे, महिलाओं ने सीएम का किया स्वागत, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कटनी जिले के बंजारी स्थित हेलीपैड में हेलीकॉप्टर से उतरते ही अपने लाड़ले भैया मुख्यमंत्री हान के इंतजार में पलक पाँवड़े बिछाए बैठी लाड़ली बहनों से सीधे मिलने पहुँचे। उन्होंने लाड़ली बहनों के सिर पर हाथ रख कर उन्हें खुश रहने का आशीर्वाद दिया और कुशलक्षेम पूछा। मुख्यमंत्री चौहान का बहनों ने दिल खोल कर स्वागत किया और उन पर पुष्प-वर्षा की।

मुख्यमंत्री का हेलीपैड में आत्मीय स्वागत किया गया। बहने यहाँ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने हाथों में भैया जी को धन्यवाद... लिखी तख्तियाँ लेकर खड़ी थीं।

मुख्यमंत्री चौहान ने भी अपनी लाड़ली बहनों को निराश नहीं किया और पूछा राशि सबके खाते में आ गई है। उन्होंने राखी पुरैनी ग्राम की लाड़ली बहना ममता, ग्राम खरखरी की अनीता और देवराकला की मीराबाई से बात की और बैंक खाते में 1000 रूपये पहुँचने की जानकारी ली। मुख्यमंत्री को बहनों ने बताया कि आपके द्वारा भेजे रूपये मेरे खाते में आ गए हैं। मुख्यमंत्री ने कटनी नगर के पाठक वार्ड निवासी अंजू बर्मन के सिर पर हाथ रख कर कहा-खुश रहो बहना, सब ठीक है। इस पर अंजू ने कहा आप जैसे भाई के रहते सब कुशल मंगल है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE