BREAKING NEWS
KHABAR : ठिबगांव बैंक गबन मामले में फरार महिला.. <<     NEWS : सोमवती अमावस्या पर दादा भैरवनाथ धाम में.. <<     VIDEO NEWS: 7 महीने से भटक रहा किसान, फिर भी नहीं मिला.. <<     मुंगावली में सरकारी योजनाओं का महा-शिविर.. <<     NEWS : सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील, दोषियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सात वर्षों से फरार 10 हजार का इनामी स्थायी.. <<     KHABAR : उज्जैन में राम मंदिर ट्रस्ट को भंग करने की.. <<     KHABAR : कलेक्टर के आदेश के बावजूद नहीं हुआ बटांकन,.. <<     खरगोन बैंक गबन कांड: 41.58 लाख की आरोपी महिला.. <<     खरगोन जिले की सामेडा पंचायत का ऐतिहासिक.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जनसंपर्क कार्यालय में बड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिला जनसंपर्क कार्यालय में बड़ा.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन में ब्राइटर माइंड्स प्रशिक्षण.. <<     शाजापुर में कांग्रेस का बड़ा हमला,मीनाक्षी.. <<     उज्जैन महाकाल मंदिर में आस्था का सैलाब, 2 दिन.. <<     VIDEO NEWS: जाजू सागर डेम की जमीन पर सीमांकन शुरू,.. <<     शाजापुर दौरे पर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस आगबबूला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2023, 8:20 pm
GOOD NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता के प्रयास से मिली बड़़ी सौगात, अब 40 किमी कम होगी गरोठ की दूरी, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। सांसद सुधीर गुप्ता के प्रयासों से एक और सौगात जिलेवासियों को मिली है। लंबे समय से की जा रही चंबल पर पुल की मांग को स्वीकृति मिली है। अब जिला मुख्यालय से गरोठ की दूरी चालीस किमी तक कम हो जाएगी। इससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
संसदीय क्षेत्र के मल्हागरढ व्हाया टिडवास (विकासखंड मल्हारगढ़) से मौलाखेडी (विकासखंड गरोठ) के बीच चंबल पुल की मांग लंबे समय से की जा रही थी। सांसद सुधीर गुप्ता भी लगातार इस पुल की स्वीकृति को लेकर प्रयासरत थे। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी को भी पत्र लिखकर अवगत कराया था। आखिरकार उनके प्रयासों को सफलता मिल गई। लगातार प्रयासों के बाद अधिकारियों द्वारा सर्वे किया गया। इसके बाद इस पुल को स्वीकृति दी जा चुकी है। पुल निर्माण से मंदसौर और गरोठ के बीच की दूरी चालीस किमी तक कम तो होगी ही इसके साथ ही मंदसौर से झालावाड़ जाने के लिए भी एक सुगम रास्ता उपलब्ध होगा। तीन किमी लंबा पुल स्वीकृत होने के साथ ही क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। उन्होंने सांसद सुधीर गुप्ता का आभार माना है। इधर सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि संसदीय क्षेत्र के विकास को लेकर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रयासों के सकारात्मक परिणाम भी मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा संसदीय क्षेत्र के लिए आवश्यक और जनसुविधा की हर विकास को हरी झंडी विगत नौ सालों से दी जा रही है। सांसद सुधीर गुप्ता ने पुल स्वीकृति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नितीन गडकरी का आभार माना है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE