आगर मालवा। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष मनोहर ममतानी एवं सदस्य राजीव कुमार टंडन 14 एवं 15 जून को आगर-मालवा जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम अनुसार आयोग अध्यक्ष एवं सदस्य 14 जून को भोपाल से प्रस्थान कर सायं 07ः00 बजे आगर आएंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे तथा अगले दिन 15 जून को आयोग अध्यक्ष एवं सदस्य द्वारा प्रातः 11ः00 बजे से संयुक्त कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में मानव अधिकार आयोग में पहले से लम्बित मामलों एवं नये प्राप्त आवेदनों की जनसुनवाई की जायेगी तथा अपरान्ह 02ः30 बजे आगर से उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।