BREAKING NEWS
KHABAR : ठिबगांव बैंक गबन मामले में फरार महिला.. <<     NEWS : सोमवती अमावस्या पर दादा भैरवनाथ धाम में.. <<     VIDEO NEWS: 7 महीने से भटक रहा किसान, फिर भी नहीं मिला.. <<     मुंगावली में सरकारी योजनाओं का महा-शिविर.. <<     NEWS : सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील, दोषियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सात वर्षों से फरार 10 हजार का इनामी स्थायी.. <<     KHABAR : उज्जैन में राम मंदिर ट्रस्ट को भंग करने की.. <<     KHABAR : कलेक्टर के आदेश के बावजूद नहीं हुआ बटांकन,.. <<     खरगोन बैंक गबन कांड: 41.58 लाख की आरोपी महिला.. <<     खरगोन जिले की सामेडा पंचायत का ऐतिहासिक.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जनसंपर्क कार्यालय में बड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिला जनसंपर्क कार्यालय में बड़ा.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन में ब्राइटर माइंड्स प्रशिक्षण.. <<     शाजापुर में कांग्रेस का बड़ा हमला,मीनाक्षी.. <<     उज्जैन महाकाल मंदिर में आस्था का सैलाब, 2 दिन.. <<     VIDEO NEWS: जाजू सागर डेम की जमीन पर सीमांकन शुरू,.. <<     शाजापुर दौरे पर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस आगबबूला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2023, 10:38 am
KHABAR : जिले में किसान कल्याण महाकुंभ का आयोजन आज, प्रदेश के 11 लाख से अधिक किसानों की 2123 करोड़ रुपये की ब्याज माफी होगी, पढ़े खबर 

Share On:-

नरसिहंपुर। मुख्यमंत्री कृषक माफी योजना- 2023 के अंतर्गत किसान कल्याण महाकुंभ का राज्य स्तरीय आयोजन 13 जून को दोपहर दो बजे से राजगढ़ जिले के मोहनपुरा में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के 11 लाख से अधिक किसानों का 2123 करोड़ रुपये ब्याज माफ होगा। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 2900 करोड़ रुपये और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के 1400 करोड़ रुपये का भुगतान किया जायेगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रदेश के वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह के मुख्य आतिथ्य में शासकीय पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम नरसिंहपुर में मंगलवार को दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। इस मौके पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जायेगा।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, सांसद नर्मदापुरम राव उदय प्रताप सिंह, विधायक जालम सिंह पटैल, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति नीलेश काकोड़िया व उपाध्यक्ष अनीता राजेन्द्र ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज दुबे, जनपद पंचायत अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह राजपूत, जिला कृषि स्थाई समिति के सभापति सीताराम नामदेव और अभिलाष मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

इस सिलसिले में कलेक्टर ऋजु बाफना ने कार्यक्रम के सुचारू आयोजन एवं समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE