BREAKING NEWS
KHABAR : ठिबगांव बैंक गबन मामले में फरार महिला.. <<     NEWS : सोमवती अमावस्या पर दादा भैरवनाथ धाम में.. <<     VIDEO NEWS: 7 महीने से भटक रहा किसान, फिर भी नहीं मिला.. <<     मुंगावली में सरकारी योजनाओं का महा-शिविर.. <<     NEWS : सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील, दोषियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सात वर्षों से फरार 10 हजार का इनामी स्थायी.. <<     KHABAR : उज्जैन में राम मंदिर ट्रस्ट को भंग करने की.. <<     KHABAR : कलेक्टर के आदेश के बावजूद नहीं हुआ बटांकन,.. <<     खरगोन बैंक गबन कांड: 41.58 लाख की आरोपी महिला.. <<     खरगोन जिले की सामेडा पंचायत का ऐतिहासिक.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जनसंपर्क कार्यालय में बड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिला जनसंपर्क कार्यालय में बड़ा.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन में ब्राइटर माइंड्स प्रशिक्षण.. <<     शाजापुर में कांग्रेस का बड़ा हमला,मीनाक्षी.. <<     उज्जैन महाकाल मंदिर में आस्था का सैलाब, 2 दिन.. <<     VIDEO NEWS: जाजू सागर डेम की जमीन पर सीमांकन शुरू,.. <<     शाजापुर दौरे पर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस आगबबूला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2023, 11:20 am
REPORT : ग्राम अहमदपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन, उपस्थित लोगों को दी कानून से जुड़ी आवश्यक जानकारियां, पढ़े खबर 

Share On:-

शिवपुरी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता के निर्देशन में तथा जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अर्चना सिंह के मार्गदर्शन में सोमवार को ग्राम पंचायत करई अहमदपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में उपस्थित लोगों को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड शिवपुरी नेहा प्रधान ने विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों को हानिकारक कारखाने, उद्योग आदि में काम पर नहीं लगाया जाना चाहिए। यदि कोई भी संस्था ऐसा करते हुए पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाती है। इस उम्र में बालकों से मजदूरी कराने के बजाय उनकी शिक्षा पर अधिक महत्व देना चाहिए। इसके साथ ही उनके द्वारा लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण से होने वाले लाभ के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी डॉ.वीरेंद्र कुमार चढ़ार ने श्रमिकों के विरुद्ध अपराध प्रकोष्ठ, मध्य प्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकार योजना, मध्यस्थता योजना, समाधान आपके द्वार योजना, नशा पीड़ितों को विधिक सेवा योजना, एसिड हमले से पीड़ितों को विधिक सेवा योजना तथा अनुसूचित जाति जनजाति के अधिकारों आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन मिथुन विनायक एलबी द्वारा किया गया। इस अवसर पर रोजगार सहायक सोनू जैन सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE