BREAKING NEWS
KHABAR : ठिबगांव बैंक गबन मामले में फरार महिला.. <<     NEWS : सोमवती अमावस्या पर दादा भैरवनाथ धाम में.. <<     VIDEO NEWS: 7 महीने से भटक रहा किसान, फिर भी नहीं मिला.. <<     मुंगावली में सरकारी योजनाओं का महा-शिविर.. <<     NEWS : सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील, दोषियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सात वर्षों से फरार 10 हजार का इनामी स्थायी.. <<     KHABAR : उज्जैन में राम मंदिर ट्रस्ट को भंग करने की.. <<     KHABAR : कलेक्टर के आदेश के बावजूद नहीं हुआ बटांकन,.. <<     खरगोन बैंक गबन कांड: 41.58 लाख की आरोपी महिला.. <<     खरगोन जिले की सामेडा पंचायत का ऐतिहासिक.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जनसंपर्क कार्यालय में बड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिला जनसंपर्क कार्यालय में बड़ा.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन में ब्राइटर माइंड्स प्रशिक्षण.. <<     शाजापुर में कांग्रेस का बड़ा हमला,मीनाक्षी.. <<     उज्जैन महाकाल मंदिर में आस्था का सैलाब, 2 दिन.. <<     VIDEO NEWS: जाजू सागर डेम की जमीन पर सीमांकन शुरू,.. <<     शाजापुर दौरे पर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस आगबबूला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2023, 11:27 am
KHABAR : मलेरिया माह के चलते आयोजित की गई जिला स्तरीय अंतर्विभागीय कार्यशाला, उपस्थितों को दी वर्षा ऋतु में सावधानी बरतने की सलाह, पढ़े खबर 

Share On:-

शिवपुरी। जिले में मलेरिया नियंत्रण हेतु माह जून मलेरिया निरोधक माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत सोमवार को कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि मलेरिया के बचाव हेतु आमजन को समझाइश दें व घर एवं घरों के आसपास पानी एकत्रित न होने दें तथा मलेरिया रोग से बचाव हेतु आईसीसी बीसीसी के अंतर्गत दीवार लेखन, नगर पालिका के कचरा वाहन के माध्यम से आकाशवाणी रेडियो के माध्यम से मलेरिया से बचाव की जानकारी जनसमुदाय को दें।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.संजय रिशेश्वर द्वारा बताया गया कि मलेरिया माह जून में मलेरिया रथ एंबेड परियोजना फैमिली हेल्थ इंडिया के सहयोग से जिले के मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर जन समुदाय को मलेरिया से बचाव व नियंत्रण के लिए जागरूक किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि घरों व आसपास पानी जमा ना होने दें सात दिवस में विभिन्न कंटेनरों में भरा पानी बदलते रहे तथा फुल आस्तीन के कपड़े पहने तथा बुखार आने पर शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में अपनी जांच कराने व सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें जांच की सुविधा जिला चिकित्सालय व समस्त स्वास्थ्य केंद्र व आशा कार्यकर्ताओं के पास उपलब्ध है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE