BREAKING NEWS
KHABAR : ठिबगांव बैंक गबन मामले में फरार महिला.. <<     NEWS : सोमवती अमावस्या पर दादा भैरवनाथ धाम में.. <<     VIDEO NEWS: 7 महीने से भटक रहा किसान, फिर भी नहीं मिला.. <<     मुंगावली में सरकारी योजनाओं का महा-शिविर.. <<     NEWS : सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील, दोषियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सात वर्षों से फरार 10 हजार का इनामी स्थायी.. <<     KHABAR : उज्जैन में राम मंदिर ट्रस्ट को भंग करने की.. <<     KHABAR : कलेक्टर के आदेश के बावजूद नहीं हुआ बटांकन,.. <<     खरगोन बैंक गबन कांड: 41.58 लाख की आरोपी महिला.. <<     खरगोन जिले की सामेडा पंचायत का ऐतिहासिक.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जनसंपर्क कार्यालय में बड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिला जनसंपर्क कार्यालय में बड़ा.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन में ब्राइटर माइंड्स प्रशिक्षण.. <<     शाजापुर में कांग्रेस का बड़ा हमला,मीनाक्षी.. <<     उज्जैन महाकाल मंदिर में आस्था का सैलाब, 2 दिन.. <<     VIDEO NEWS: जाजू सागर डेम की जमीन पर सीमांकन शुरू,.. <<     शाजापुर दौरे पर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस आगबबूला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2023, 11:40 am
BIG REPORT : जिला कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कर रहे आकस्मिक निरीक्षण, खामी मिलने पर 6 व्यापारियों पर पांच गुना मंडी शुल्क अधिरोपित, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के निर्देशन में सभी एसडीएम त्वरित रूप से व्यापारिक फर्माे का निरीक्षण करने के साथ ही अन्य कार्यों में कार्यवाही कर रहे हैं। इधर खरगोन एसडीएम और सेगांव कृषि उपज मंडी के भारसाधक अधिकारी ओएन सिंह ने भी व्यापारिक फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस सेगांव के अनुज्ञप्तिधारी व्यापारियों की फर्म का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण 6 व्यापारियों की फर्म का किया गया। इसमें भंडारित कृषि उपज पर मंडी अधिनियम 1972 की धारा 19 (4) के तहत पांच गुना मंडी शुल्क अधिरोपित किया गया। इस तरह कुल 614978 रुपये की राशि अधिरोपित की गई। इसमें 1. आस्था ट्रेडिंग, अम्बिका उद्योग, अम्बिका फ़ूड प्रोडक्ट व अम्बिका एग्रो से 9972 क्विंटल अतिरिक्त खाद्यान्न पाया गया जिसका कोई रिकार्ड नहीं है। इन पर 116261 रूपये अधिरोपित किए गए है। इसी तरह 2. नारायण ट्रेडर्स, दीपक इंटरप्राइजेस, नारायण कुमार चिमनलाल फर्म से 5113.95 क्विंटल पर 286913, 3. दिनेशचंद्र छगनलाल गुप्ता से 70.5 क्विंटल पर 52539, 4. विनायक एग्रो, नंदनी ट्रेडर्स से 2075 क्विंटल पर 5225, 5. गंगादास इंटरप्राइजेस, किशोर मूलचन्द्र अग्रवाल से 8424.50 क्विंटल पर 130922 और 6. सांवलिया ट्रेडर्स, नरेंद्र कुमार रमेशचंद्र फर्म से 1195 क्विंटल पर 23118 रुपये की राशि अधिरोपित की गई है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE