BREAKING NEWS
KHABAR : ठिबगांव बैंक गबन मामले में फरार महिला.. <<     NEWS : सोमवती अमावस्या पर दादा भैरवनाथ धाम में.. <<     VIDEO NEWS: 7 महीने से भटक रहा किसान, फिर भी नहीं मिला.. <<     मुंगावली में सरकारी योजनाओं का महा-शिविर.. <<     NEWS : सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील, दोषियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सात वर्षों से फरार 10 हजार का इनामी स्थायी.. <<     KHABAR : उज्जैन में राम मंदिर ट्रस्ट को भंग करने की.. <<     KHABAR : कलेक्टर के आदेश के बावजूद नहीं हुआ बटांकन,.. <<     खरगोन बैंक गबन कांड: 41.58 लाख की आरोपी महिला.. <<     खरगोन जिले की सामेडा पंचायत का ऐतिहासिक.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जनसंपर्क कार्यालय में बड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिला जनसंपर्क कार्यालय में बड़ा.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन में ब्राइटर माइंड्स प्रशिक्षण.. <<     शाजापुर में कांग्रेस का बड़ा हमला,मीनाक्षी.. <<     उज्जैन महाकाल मंदिर में आस्था का सैलाब, 2 दिन.. <<     VIDEO NEWS: जाजू सागर डेम की जमीन पर सीमांकन शुरू,.. <<     शाजापुर दौरे पर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस आगबबूला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2023, 12:02 pm
REPORT : एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग मूंग उपार्जन में रकबे का करेंगे सत्यापन, समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, बोले हम प्रदेश में अव्वल, फिर भी जारी रहेगा ये कार्य, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में सख्त रवैया अपनाते हुए समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन के रकबे का सत्यापन कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जिले में सबसे अधिक रकबा सनावद क्षेत्र का है। जिले में 2623.02 हेक्टेयर रकबे में 1466 किसानों ने पंजीयन कराया है। उन्होंने चना खरीदी का उल्लेख करते हुए निर्देशित किया कि ऐसी स्थिति निर्मित न हो। इसके लिए एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग को वास्तविक रूप से सत्यापन कर ले। 7755 रुपये के समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन होना है। साथ ही सत्यपन रिपोर्ट भी प्रस्तुत करेंगे। अगर कही गड़बड़ी हो रही है तो एसडीएम कार्यवाही करने के लिए सक्षम है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ ज्योति शर्मा, अपर कलेक्टर जेएस बघेल, सभी एसडीएम तथा सभी डिप्टी कलेक्टर सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी होंगे- 
टीएल बैठक में कलेक्टर वर्मा ने उद्यानिकी उपसंचालक और सीएमओ बड़वाह की अनुपस्थिति को लेकर कहा कि बिना अनुमति कोई ही अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। इसके अलावा बैठक में देरी से आने वाले अधिकारियों को भी नोटिस जारी किया जाएगा। बिना अनुमति लेकर छुट्टी पर जाने पर पाबंदी के लिए पृथक से आदेश निकालने के निर्देश दिए है। टीएल बैठक से जो भी अधिकारी नदारद रहे हैं उन्हें कारण बताओ सूचना पत्र भी जारी किये जायेंगे।        

जाति प्रमाण पत्र का कार्य भी निरंतर जारी रहेगा- 
कलेक्टर वर्मा ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि खरगोन में सबसे अधिक प्रमाण पत्र बने है। फिर भी नव प्रवेशित बच्चों के लिए इसकी आवश्यकता होती है। इसलिए आगे भी इसी गति से प्रमाण पत्रों का कार्य जारी रखें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनसेवा अभियान में 3 लाख जाति प्रमाण पत्र बने है जबकि खरगोन अकेले ने 75 हजार जाति प्रमाण पत्र बनाये हैं। अब आगे बचे हुए प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए हैं।      

इस सत्र में 19 जून से स्कूल होंगे प्रारम्भ- 
टीएल बैठक में भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर वर्मा ने शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से अभी भी अत्यधिक धूप व गर्मी है। इसलिए 19 जून से स्कूल खोलने के आदेश निकालें। जिले की समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई आदि सभी प्रकार के बोर्ड से सम्बंधित शालायें विद्यार्थियों के लिए 19 जून से पूर्व संचालित नहीं होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश निकाले हैं।    

मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना में पट्टे देने के लिए जनसुनवाई के आवेदन भी देखे    
कलेक्टर वर्मा ने मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना में पात्र नागरिको को पट्टे देने के सम्बंध में सभी एसडीएम तहसीलदार और सीईओ को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आये ऐसे आवेदन जिनमें पट्टे या जमीन की मांग की गई है। उन सब को योजनांतर्गत प्रोसेस में ले पात्रता होने पर योजना में पट्टे वितरित करे।    

2 लाख 99 हजार 164 बहनाओं के खातों में राशि पहुँची-
टीएल बैठक में लाड़ली बहना योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर वर्मा ने रिपोर्ट मांगी। महिला बाल विकास की कार्यक्रम अधिकारी रत्ना शर्मा ने बताया कि 10 जून को जिले में 2 लाख 99 हजार 164 बहनाओं के खातों में राशि अंतरित करने के आदेश जारी किए गए थे। सभी बहनाओं के खातों में राशि पहुँच गई है। कलेक्टर वर्मा ने बची हुई बहनाओं के डीबीटी में सक्रियता से कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि इनके भी आदेश शीघ्र बनाये। ज्ञात हो कि जिले में 3 लाख 14 हजार 661 बहनाये पात्र पायी गई।      

इन बिंदुओं पर भी हुई समीक्षा- 
टीएल बैठक में नगरीय निकायों की अवैध कॉलोनियों को वैध करने के सम्बंध में सभी सीएमओ से जानकारी मांगी गई। किसी भी नगरीय निकाय से फाइल प्राप्त नहीं होने पर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मतदाता परिचय पत्र के वितरण के लिए पोस्ट ऑफिस से समन्वय कर वितरण के निर्देश दिए हैं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE