BREAKING NEWS
KHABAR : ठिबगांव बैंक गबन मामले में फरार महिला.. <<     NEWS : सोमवती अमावस्या पर दादा भैरवनाथ धाम में.. <<     VIDEO NEWS: 7 महीने से भटक रहा किसान, फिर भी नहीं मिला.. <<     मुंगावली में सरकारी योजनाओं का महा-शिविर.. <<     NEWS : सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील, दोषियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सात वर्षों से फरार 10 हजार का इनामी स्थायी.. <<     KHABAR : उज्जैन में राम मंदिर ट्रस्ट को भंग करने की.. <<     KHABAR : कलेक्टर के आदेश के बावजूद नहीं हुआ बटांकन,.. <<     खरगोन बैंक गबन कांड: 41.58 लाख की आरोपी महिला.. <<     खरगोन जिले की सामेडा पंचायत का ऐतिहासिक.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जनसंपर्क कार्यालय में बड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिला जनसंपर्क कार्यालय में बड़ा.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन में ब्राइटर माइंड्स प्रशिक्षण.. <<     शाजापुर में कांग्रेस का बड़ा हमला,मीनाक्षी.. <<     उज्जैन महाकाल मंदिर में आस्था का सैलाब, 2 दिन.. <<     VIDEO NEWS: जाजू सागर डेम की जमीन पर सीमांकन शुरू,.. <<     शाजापुर दौरे पर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस आगबबूला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2023, 12:23 pm
KHABAR : केन्द्र के सभागार में ऑनलाईन गुगल मीट एप्प के माध्यम से किया 34 वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

बडवानी। सोमवार को कृषि विज्ञान केन्द्र के सभाकक्ष मे 34 वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का आयोजन केन्द्र के सभागार में ऑनलाईन गुगल मीट एप्प के माध्यम से किया गया । इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. व्हाय पी. सिंह, निदेषक विस्तार सेवायें, रा.वि.सि.कृ. वि.वि. ग्वालियर एवं डॉ. आर.एस. सिसौदिया, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय खंडवा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी । इस बैठक में रिंग पार्टनर कृषि विज्ञान केन्द्र मनावर से डॉ धर्मेन्द्र सिंग व झाबूआ कृषि विज्ञान केन्द्र से डॉ. जगदीष मोर्य ने ऑनलाईन भागीदारी की । 
उक्त बैठक में सभागार कक्ष में सहायक संचालक-कृषि विक्रमसिहं रावत, सहायक भूमि सरंक्षण अधिकारी पी.एन. डावर, आर.एन.लाड, जिला प्रबंधक एम.पी. एग्रो, ईफीकोर एन.जी.ओ. से जेम्स व जिले के कृषि, उद्यानिकी, आत्मा विभाग के अधिकारीगण के साथ-साथ प्रगतिषील कृषकों ने भाग लिया । मॉ. सरस्वती के पुजन के पश्चात् बैठक में सर्वप्रथम डॉ. एस.के. बड़ोदिया, प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख द्वारा सभी ऑनलाईन/ऑफलाईन जुड़े अतिथियों का स्वागत किया गया । इसके पश्चात् डॉ. एस.के. बड़ोदिया द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र की विगत छः माह ( नवं 2022 से मई 2023 ) की उपलब्धियॉ एवं आगामी छः माह (जून 2023 से अक्टुबंर 2023) की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई । 
डॉ. व्हाय डी. मिश्रा, वैज्ञानिक एवं निदेषक विस्तार सेवायें के प्रतिनिध द्वारा जिले के पिछड़े विकासखण्डों में समन्वित कृषि मॉडल पद्वति का प्रचार-प्रसार अधिक से अधिक किया जावें एवं लाभार्थियों के चयन में सावधानी रखी जावें । आर.एस. सिसौदिया, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय खंडवा ने किसानो की आय में वृद्वि तथा खेती की लागत को कम करने हेतु आवष्यक जैविक तकनीकी, प्राकृतिक खेती के बढ़ावा देने की बात कही । विषेष अतिथि डॉ व्हाय. के. जैन, सह संचालक, आंचलिक अनुसंधान केन्द्र खरगौन ने केन्द्र के द्वारा किये जा रहे कार्याे की प्रषंसा कर कहा कि केन्द्र अपनी आगामी कार्ययोजना में मिर्च में रोग नियंत्रण हेतु ट्राइकोडर्मा के प्रयोग एवं कीटों के प्रबंधन हेतु बीवेरिया-बेसियाना के प्रयोग संबधी जानकारी कृषकों तक पहूॅंचाये ।
सहायक भूमि सरंक्षण अधिकारी पी.एन. डॉवर ने ढलाव वाले क्षेत्रों में मृदा क्षरण को कम करने हेतु कंटुर फार्मिंग एवं भूमि में जलधारण क्षमता तथा स्वास्थय सुधार हेतु जैविक खाद गोबर खाद के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाये । जिससे आने वाली पीढ़ी को अच्छी मृदा सौंपी जा सकें । प्रगतिषील कृषक सुनील पाटीदार ने रासायनिक खेती के दुष्प्रभाव से बचाव हेतु जैविक खेती के क्षेत्र में अधिक प्रषिक्षण आयोजित किये जाने का सुझाव दिया । विक्रम रावत सहायक संचालक कृषि ने जिले में जैविक तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु अधिक प्रचार-प्रसार की बात कहीं । इस कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ डी. के. जैन, रविन्द्र सिकरवार एवं तकनीकी अधिकारी उदयसिहं अवास्या व लेखापाल रजिंत बारा जी ने भागीदारी की ।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE