बडवानी। प्रदेश के केबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने सोमवार को ग्राम गवलाबेड़ी पहुंचकर ग्राम में विधायक निधि की 10 लाख रुपये की राशि से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उन योजनाओं से लाभ उठाने का आव्हान करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए सोचती है। प्रदेश की जनता के जीवन स्तर को सुधारने के लिए ही सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। कार्यक्रम में गणमान्यजन भूपेन्द्र गोयल, हीरा यादव सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।