सिंगोली। सोमवार को सलोदा तो मंगलवार को बरड़ावदा ग्राम में मुरली पिता देवीलाल धाकड़ के बाड़े में छिपकर बैठै 6 फीट के मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। इससे पहले ग्राम सलोदा में सोमवार को नंदकिशोर पिता भागचंद धाकड़ के बाडे से 5 फीट के मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कर छोड़ा था।
इस पुरे रेस्क्यू को रतनगढ़ रेंजर प्रतापलाल गहलोत सिंगोली, डिप्टी रेंजर बापुलाल दायना के निर्देशानुषार सिंगोली वन विभाग की टीम भूपेंद्र बैरागी, सदाशिव धाकड़, निरंजन पराशर और ड्राइवर राहुल सोनी और बरदावदा ग्रामवासी सरपंच पति दिनेश धाकड़, सुमंत धाकड़ और सलोदा ग्राम वासी गोपाल, अनिल सभी का विशेष योगदान रहा।