BREAKING NEWS
KHABAR : ठिबगांव बैंक गबन मामले में फरार महिला.. <<     NEWS : सोमवती अमावस्या पर दादा भैरवनाथ धाम में.. <<     VIDEO NEWS: 7 महीने से भटक रहा किसान, फिर भी नहीं मिला.. <<     मुंगावली में सरकारी योजनाओं का महा-शिविर.. <<     NEWS : सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील, दोषियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सात वर्षों से फरार 10 हजार का इनामी स्थायी.. <<     KHABAR : उज्जैन में राम मंदिर ट्रस्ट को भंग करने की.. <<     KHABAR : कलेक्टर के आदेश के बावजूद नहीं हुआ बटांकन,.. <<     खरगोन बैंक गबन कांड: 41.58 लाख की आरोपी महिला.. <<     खरगोन जिले की सामेडा पंचायत का ऐतिहासिक.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जनसंपर्क कार्यालय में बड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिला जनसंपर्क कार्यालय में बड़ा.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन में ब्राइटर माइंड्स प्रशिक्षण.. <<     शाजापुर में कांग्रेस का बड़ा हमला,मीनाक्षी.. <<     उज्जैन महाकाल मंदिर में आस्था का सैलाब, 2 दिन.. <<     VIDEO NEWS: जाजू सागर डेम की जमीन पर सीमांकन शुरू,.. <<     शाजापुर दौरे पर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस आगबबूला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2023, 12:54 pm
KHABAR : इंदिरा नगर वासियों की जन समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय पार्षद पोरवाल पहुंची जनसुनवाई में, 5 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल द्वारा निर्मित इंदिरा नगर कॉलोनी की जन समस्याओं को लेकर आज क्षेत्रीय पार्षद सुमित्रा मुकेश पोरवाल प्रतिनिधि गौरव पोरवाल जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर को एक 5 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। 

पोरवाल ने बताया कि लगभग 15 से 20 वर्षों से इंदिरा नगर में स्थाई कार्यालय नहीं होने की वजह से आम जनता को मंदसौर कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मध्यप्रदेश शासन ने फ्रीहोल्ड के आदेश कर दिए लेकिन मंडल के अधिकारियों ने आज तक एक भी फाइल पर फ्रीहोल्ड नहीं कर रहे हैं। वहीं नामांतरण हो विक्रय विलेख हो निर्माण अनुमति हो ऐसे अनेक कार्य होते हैं जिनके लिए जनता को मंदसौर कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। नीमच में पूर्व में मांग की गई अनुसार बुधवार को बिठाए तो जाते हैं लेकिन सुविधाएं कुछ भी नहीं देती नहीं किसी प्रकार का लैपटॉप है सारी राशि आजकल ऑनलाइन जमा कराने के आदेश करें हैं लेकिन जनता जाए तो कहां जाए। 

पोरवाल ने बताया कि मंडल के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया कि नीमच इंदिरानगर में लगभग 1000 मकान है और 10000 लोग निवास करते हैं फिर भी इनकी कोई समस्याओं का समाधान नहीं होता है। अधिकारी उज्जैन से आते हैं जानबूझकर कैंप भी नहीं लगा रहे हैं जिससे क्षेत्र की जनता इधर-उधर भटक रही है। पोरवाल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं आवास पर्यावरण मंत्री को भी पत्र लिखकर जटिल समस्या से स्थाई समाधान के लिए आग्रह किया है। 

डिप्टी कलेक्टर नीमच को आज जन सुनवाई के दौरान एक ज्ञापन सौंपा गया। डिप्टी कलेक्टर ने हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारी हरीश डागी को बुलाकर ज्ञापन तत्काल सौंपा एवं समस्याओं के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। 
इस अवसर पर समाजसेवी देवा गुर्जर, युवा नेता गौरव पोरवाल एवं क्षेत्र के अनेक नागरिक उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE