झाबुआ। सिकल सेल एनीमिया रोग और इसके उपचार के तरीकों के बारे में दुनिया भर के लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिवर्ष 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस मनाया जाता है। यह हीमोग्लोबिन की वंशानुगत अनुवांशिक असामान्यता है जिसमें लाल रक्त कोशिकाओं में ऑक्सीजन ले जाने वाला प्रोटीन पाया जाता है। सिकल सेल दिवस से पूर्व 12 जून से 19 जून तक जिले में विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे है।
कलेक्टर तन्वी हुड्डा द्वारा सिकल सेल के साप्ताहिक अभियान के तहत पहले दिन 12 जून को जिले में 0 से 40 वर्ष के दोहपर 3 बजे तक 6 हजार से अधिक व्यक्तियों की सिकल सेल जांच जिला अस्पताल, 2 सिविल असप्ताल, 5 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 293 उप स्वास्थ्य केंद्र एवं बाजार हाट बेडावा थांदला, कुंदनपुर रानापुर, रम्भापुर मेघनगर, पेटलावाद में की गई।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।