झाबुआ। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं भारत सरकार पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत एव जिला प्रशासन व म. प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड नीमच के द्वारा ग्रामीण व शहरी शिक्षित युवाओं को सुरक्षा सैनिक के पद पर भर्ती कैंप 13, जून 2023 को जनपद पंचायत मेघनगर में 14 जून को जनपद पंचायत थांदला में 15 जून, को जनपद पंचायत राणापुर में 16 जून, को जनपद पंचायत रामा में 19 जून, को जनपद पंचायत पेटलावाद में 20 जून को जनपद पंचायत झाबुआ में झाबुआ जिले में 6 दिवसीय भर्ती शिवरो का अयोजन प्रातः 11 बजे से किया जा रहा है।
इन चयनित युवाओं को नीमच में 1 माह के प्रशिक्षण उपरांत 65 वर्ष तक की स्थाई नोकरी दी जाएगी औद्योगिक क्षेत्रों में जैसे दिल्ली का लाल किला, ग्वालियर का किला, झांसी का किला, खजुराहो का मंदिर, सांची स्तूप, आगरा का ताजमहल, धार का किला, एसबीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक आदि। 12000 से 15000 की सैलरी पर रखा जाएगा। सुविधाः पीएफ, पेंशन, ग्रेज्युटी, मेडिकल, वेतन वृद्धि, प्रमोशन, इंश्योरेंस एवं दो बच्चों की पढ़ाई अंतरराष्ट्रीय स्तर के आईपीएस स्कूल देहरादून में करवा सकते हैं।
इच्छुक बेरोजगार जिनकी योग्यता 10वीं पास उम्र 21 से 37 वर्ष, उचाई 168 सेंटीमीटर हो वे उक्त स्थानों में 10 वी की अंकसूची की फोटो कॉपी दो फोटो एवं चयनित अभ्यार्थियों रजिस्ट्रेशन शुल्क 350 रुपए प्रोस्पेक्ट फार्म का देना होगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.ssciindia.com पर देखें मोबाइल नंबर 6261092834 पर सम्पर्क करे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।