BREAKING NEWS
खरगोन जिले के कसरावद में मोहर्रम को लेकर.. <<     KHABAR : नए सत्र का उत्साह, प्रवेश उत्सव में गूंजा.. <<     मुरैना के निरार थाने में पानी का हाहाकार,.. <<     नौकरी के नाम पर महा-धोखाधड़ी, ग्राम पंचायतों.. <<     NEWS : राजस्थान मेघवाल समाज के खेलकूद प्रकोष्ठ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद कुमार रत्नावत.. <<     BIG NEWS : 21 जून को नीट-यूजी पुनर्परीक्षा, नीमच में 926.. <<     NEWS : विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर पुराने.. <<     NEWS : राष्ट्रीय हिमालय परिवार, चित्तौडगढ शाखा.. <<     KHABAR : दिव्यांग किसान की पैतृक भूमि बिना सहमति.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई में 130 आवेदकों की सुनी समस्याएं,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पैतृक संपत्ति विवाद पहुंचा कलेक्टर.. <<     BIG NEWS : हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद मकान.. <<     KHABAR : रतलाम में एनएसयूआई का उग्र प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कृषि भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप,.. <<     KHABAR : मुरैना में संपत्ति विवाद ने पकड़ा तूल,.. <<     ग्राम बेलरी में सीमांकन के नाम पर 'तारीख पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2023, 11:17 am
NEWS : ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रशिक्षण आज से, राज्य क्रीड़ा परिषद की ओर से टी-शर्ट प्रमाण पत्र किए जाएंगे प्रदान, पढ़े रेखा खबइया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के द्वारा खिलाड़ियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित करने व प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से खेलकूद प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन पूरे राज्य में किया जा रहा है। राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद जयपुर की ओर से जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र चित्तौड़गढ़ में जिला स्तरीय प्रतिभा खोज ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रशिक्षण शिविर 15 से 30 जून, 2023 तक इंदिरा गांधी स्टेडियम, चित्तौड़गढ़ में जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र एवं जिला खेल संघों के संयुक्त तत्वाधान में आयोजन किया जा रहा है।

जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल एवं अध्यक्ष जिला क्रीडा परिषद ने बताया कि युवा एवं खेल विभाग राजस्थान राज्य कीड़ा परिषद व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान मे जिले मे हर वर्ष की भांति प्रतिभा खोज ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर 2023-24 का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में भाग लेने वाले खिलाडियों की आयु 12 से 18 वर्ष रखी गई है। इस आयु वर्ग के कोई भी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। खिलाड़ी को अपना आधार कार्ड या आयु प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। शिविर में तीरन्दाजी, ऐथलटिक्स, बॉक्सिंग, बास्केट बॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट, रग्बी फुटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, वॉलीबॉल, आदि के आयोजित होंगे।

जिला खेल अधिकारी गिरधारी सिंह चौहान ने बताया कि जिले नियमित प्रशिक्षको व अल्पकालिक प्रशिक्षकों की ओर से खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में जिला खेल संघों का सहयोग लिया जाएगा। शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को राजस्थान राज्य कीड़ा परिषद की ओर से टी-शर्ट प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। शिविर में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ी जिला खेल अधिकारी कार्यालय इंदिरा गांधी स्टेडियम से खिलाड़ी अपना पंजीयन करा सकेगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE