BREAKING NEWS
खरगोन जिले के कसरावद में मोहर्रम को लेकर.. <<     KHABAR : नए सत्र का उत्साह, प्रवेश उत्सव में गूंजा.. <<     मुरैना के निरार थाने में पानी का हाहाकार,.. <<     नौकरी के नाम पर महा-धोखाधड़ी, ग्राम पंचायतों.. <<     NEWS : राजस्थान मेघवाल समाज के खेलकूद प्रकोष्ठ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद कुमार रत्नावत.. <<     BIG NEWS : 21 जून को नीट-यूजी पुनर्परीक्षा, नीमच में 926.. <<     NEWS : विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर पुराने.. <<     NEWS : राष्ट्रीय हिमालय परिवार, चित्तौडगढ शाखा.. <<     KHABAR : दिव्यांग किसान की पैतृक भूमि बिना सहमति.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई में 130 आवेदकों की सुनी समस्याएं,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पैतृक संपत्ति विवाद पहुंचा कलेक्टर.. <<     BIG NEWS : हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद मकान.. <<     KHABAR : रतलाम में एनएसयूआई का उग्र प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कृषि भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप,.. <<     KHABAR : मुरैना में संपत्ति विवाद ने पकड़ा तूल,.. <<     ग्राम बेलरी में सीमांकन के नाम पर 'तारीख पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2023, 1:17 pm
KHABAR : जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ प्रयोगशाला सहायक एवं प्रभारी विज्ञान शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

सागर। समग्र शिक्षा अभियान के अतंर्गत जिले में पदस्थ समस्त हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के प्रयोगशाला सहायक प्रयोगशाला प्रभारी विज्ञान शिक्षकों का प्रायोगिक कार्य संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण जिला शिक्षा अधिकारी अखलेश पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अभय श्रीवास्तव एवं प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी उत्कृष्ट विद्यालय सुधीर तिवारी उपस्थित रहे।
जिला शिक्षा अधिकारी पाठक ने कहा कि इस प्रशिक्षण में जो भी प्रायोगिक कार्य से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उसे विद्यालय में जाकर जुलाई माह से ही प्रायोगिक कार्य कराना है। अभय श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें और इसका लाभ विद्यार्थियों तक अवश्य पहुँचे। इसकी मानीटरिंग जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं वरिष्ठ कार्यालय से भी होगी।
प्राचार्य सुधीर तिवारी ने कहा कि प्रयोग के दौरान ही बच्चे पूर्ण रूप से सीख पाते हैं। कक्षा में तो सिर्फ ज्ञान प्राप्त होता है। सुनकर उतना अच्छा नहीं सीखा जा सकता जितना करके सीखते हैं मास्टर ट्रेनरआर.पी. अग्निहोत्री ने कहा कि जिले में 11 विकासखंडो से 324 शिक्षकों को 3 बेचो में विभाजित कर गणित, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान के प्रयोग किस प्रकार से किये जाते हैं एवं प्रयोगशाला को कैसे व्यवस्थित किया जाता हैं।
उक्त प्रशिक्षण 24 जून तक चलेगा। प्रशिक्षण में सुधा शर्मा, राजीव तिवारी, अनुराग चतुर्वेदी, शीलू चौबे, पुष्पा लोधी, अभिलाषा द्विवेदी, अंकित शुक्ला मास्टर ट्रेनर हैं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE