BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मुरैना के चर्चित संपत्ति विवाद में बड़ा.. <<     KHABAR : मनासा में कांग्रेस की नामांकन चूक पर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक घटना, घर में सो.. <<     BIG NEWS : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कर्मचारियों ने एरियर भुगतान की मांग,.. <<     नीमच में कांग्रेस का तीखा पलटवार: मीनाक्षी.. <<     खंडवा में शिव पुराण कथा समापन पर प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: पैतृक भूमि की बिना सहमति बिक्री का आरोप,.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 57.. <<     उज्जैन जिले के उन्हेल में संदिग्ध हालत में.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में मोहर्रम को लेकर.. <<     KHABAR : नए सत्र का उत्साह, प्रवेश उत्सव में गूंजा.. <<     मुरैना के निरार थाने में पानी का हाहाकार,.. <<     नौकरी के नाम पर महा-धोखाधड़ी, ग्राम पंचायतों.. <<     NEWS : राजस्थान मेघवाल समाज के खेलकूद प्रकोष्ठ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद कुमार रत्नावत.. <<     BIG NEWS : 21 जून को नीट-यूजी पुनर्परीक्षा, नीमच में 926.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2023, 3:40 pm
KHABAR : मलेरिया नियंत्रण के लिए ग्राम पंचायत उन्नई में पंचायत स्तरीय कार्यशाला का आयोजन,    सभी उपस्थितों को किया सफाई के प्रति जागरूक, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। मलेरिया रोग के नियंत्रण एंव जन जागरूकता हेतु ब्लॉक की चिन्हित ग्राम पंचायतों में पंचायत स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में 14 जून को पेटलावद ब्लॉक की ग्राम पंचायत उन्नई मे कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला का उदे्दश्य मलेरिया रोग के बारे में आम जन में सामुदायिक जागरूकता उत्सर्जन करना, वाहक जनित बीमारियों के प्रसार पर नियंत्रण एंव मच्छर जन्य परिस्थितियों के समाप्तिकरण के उद्देश्य से एंव संक्रमण काल शुरू होने से पहले क्षैत्र में वाहक रोग जैसे डेंगू, चिकुनगुन्या, मलेरिया नियंत्रण की तैयारी को तीव्र करना हैं। ग्राम में आशा कार्यकर्ताओ द्वारा मलेरिया के लक्षण/बचाव सम्बधी दीवारों पर नारे लेखन का कार्य किया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के माध्यम से ग्रामवासियों से अपील की गई है कि अपने घरों के आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखें, अपने घरों में मच्छर जाली लगावें, आम-जन को पूरी बांह के कपड़े तथा कीटनाशक उपचारित मच्छरदानी रात एवं दिन में सोते समय उपयोग करे। घरों में पानी के कंटेनरों की नियमित साफ-सफाई करे। अपने घरों के आस-पास पानी को जमा न होने दे। घरों के छतों पर बेकार टायर, फूलदान, गमलों पर अनावश्यक पानी को जमा न होने देवें, एवं जमा हुए पानी को निकाल दे। स्वयं जागरूक रहे एवं अपना सहयोग मच्छर जन्य परिस्थितियों समाप्त करने में करें। घर के किसी भी सदस्य को बुखार आने पर खून की जाचं स्वास्थ्य कार्यकर्ता या नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर करवायें।

आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता पंचायत सचिव द्वारा की गई इस अवसर पर सहायक सचिव एवं पेटलावद विकासखण्ड के मलेरिया निरीक्षक कालिया भूरिया, कार्यशाला में क्षैत्र की आशा कार्यकर्ता, आशा सुपरवाईजर, सी.एच.ओ., आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE