बागली। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देशन व एसडीओपी बागली संजीव मुले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बागली बी डी वीरा चौकी प्रभारी चापड़ा उपेंद्र नाहर, लोकेन्द्रसिंह कुशवाह द्वारा आदेश अनुसार विकसित एंव सुरक्षित समाज के निर्माण महिला एवं पुरुषों की समान सहभागिता एवं बालिकाओ-पुरुषों को महिला अपराधों के प्रति जागरूक करने व संवेदनशील बनाने जाने हेतु आठ दिवसीय विशेष अभियान 12 से 19 जून तक विशेषकर पुरुषों, बालकों को जागरूक करने हेतु अभियान ‘‘में हू अभिमन्यु’’ भं संचालित किया जा रहा है अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के पुरुषों बालको को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक व महिला बालिकाओं के प्रति सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है। अभियान की शुरुआत बागली के चापड़ा चौराहे से की गई इस दौरान अभिमन्यु कटआउट लगाकर उपस्थित आमजन को महिला अपराध के प्रति जागरूक कर अभिमन्यु शुभंकर साथ सेल्फी लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आमजन को अभियान से संबंधित शपथ दिलाई गई।