BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मुरैना के चर्चित संपत्ति विवाद में बड़ा.. <<     KHABAR : मनासा में कांग्रेस की नामांकन चूक पर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक घटना, घर में सो.. <<     BIG NEWS : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कर्मचारियों ने एरियर भुगतान की मांग,.. <<     नीमच में कांग्रेस का तीखा पलटवार: मीनाक्षी.. <<     खंडवा में शिव पुराण कथा समापन पर प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: पैतृक भूमि की बिना सहमति बिक्री का आरोप,.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 57.. <<     उज्जैन जिले के उन्हेल में संदिग्ध हालत में.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में मोहर्रम को लेकर.. <<     KHABAR : नए सत्र का उत्साह, प्रवेश उत्सव में गूंजा.. <<     मुरैना के निरार थाने में पानी का हाहाकार,.. <<     नौकरी के नाम पर महा-धोखाधड़ी, ग्राम पंचायतों.. <<     NEWS : राजस्थान मेघवाल समाज के खेलकूद प्रकोष्ठ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद कुमार रत्नावत.. <<     BIG NEWS : 21 जून को नीट-यूजी पुनर्परीक्षा, नीमच में 926.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2023, 4:07 pm
BIG NEWS : आज शाम को जखाऊ तट पहुंचेगा बिपरजॉय, सौराष्ट्र-कच्छ में भारी बारिश, बीएसएफ गुजरात आने वाले चक्रवाती तूफान के लिए तैयार, पढ़े खबर 

Share On:-

डेस्क। सीमा सुरक्षा बल ने गुजरात तट की ओर बढ़ते हुए भयंकर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के प्रभावों से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए पर्याप्त तैयारियाँ कर ली हैं। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय आज शाम को जखाऊ तट के पास टकरायेगा और उसके बाद इसके कच्छ के रण से होते हुए राजस्थान तक जाने की संभावना है। 

रवि गांधी महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल गुजरात ने भुज के तटीय क्षेत्रों का दौरा किया और चक्रवात से उत्पन्न होने वाली संभावित विनाशकारी प्रभावों को कम करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के साथ-साथ किसी भी आकस्मिकता से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लिया।

चक्रवात के भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा से गुजरने की संभावना व्यक्त की गई है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा की रक्षा करने के साथ-साथ सीमा सुरक्षा बल द्वारा बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन की उपलब्धता भी सूनिश्चित की गई हैं। सिविल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है और सिविल प्रशासन तथा स्थानीय लोगों को सभी प्रकार की आवश्यक सहायता के लिए कार्ययोजना सुनिश्चित की जा रही है। जखाऊ तट के करीब स्थित गुनाओ गांव से लगभग 50 ग्रामीणों को सीमा सुरक्षा बल की गुनाओ चौकी में स्थानांतरित कर दिया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE