BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मुरैना के चर्चित संपत्ति विवाद में बड़ा.. <<     KHABAR : मनासा में कांग्रेस की नामांकन चूक पर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक घटना, घर में सो.. <<     BIG NEWS : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कर्मचारियों ने एरियर भुगतान की मांग,.. <<     नीमच में कांग्रेस का तीखा पलटवार: मीनाक्षी.. <<     खंडवा में शिव पुराण कथा समापन पर प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: पैतृक भूमि की बिना सहमति बिक्री का आरोप,.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 57.. <<     उज्जैन जिले के उन्हेल में संदिग्ध हालत में.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में मोहर्रम को लेकर.. <<     KHABAR : नए सत्र का उत्साह, प्रवेश उत्सव में गूंजा.. <<     मुरैना के निरार थाने में पानी का हाहाकार,.. <<     नौकरी के नाम पर महा-धोखाधड़ी, ग्राम पंचायतों.. <<     NEWS : राजस्थान मेघवाल समाज के खेलकूद प्रकोष्ठ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद कुमार रत्नावत.. <<     BIG NEWS : 21 जून को नीट-यूजी पुनर्परीक्षा, नीमच में 926.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2023, 5:07 pm
KHABAR : पंच-ज अंतर्गत जिला न्यायालय परिसर झाबुआ स्थित वाटिका में हुआ पौधारोपण का कार्यक्रम, प्रधान जिला न्यायाधीश ने कहा- हमारी पृथ्वी हमारा घर है और इसकी सुरक्षा और संरक्षण का ध्यान रखना हमारा कर्तव्य, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। हमारी पृथ्वी हमारा घर है और इसकी सुरक्षा और संरक्षण का ध्यान रखना हमारा कर्तव्य है। वृक्षारोपण एक महान प्रयास है जिसमें हम सबका सहयोग आवश्यक है। आइए, हम सब मिलकर अपनी शक्ति, संकल्प और संगठनशक्ति को मिलाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाए। यह वाक्य जिला न्यायालय परिसर झाबुआ स्थित वाटिका में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजन के समय प्रधान जिला न्यायाधीश  मोहम्मद सैय्यदुल अबरार ने कहे।

14 जून को पंच-ज अंतर्गत जिला न्यायालय परिसर झाबुआ स्थित वाटिका में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला न्यायाधीश मोहम्मद सैय्यदुल अबरार की अध्यक्षता एवं समस्त न्यायाधीशगणों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश मोहम्मद सैय्यदुल अबरार ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय झाबुआ के तत्वाधान में समय-समय पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस संदर्भ में, मैं आप सभी से एक अपील करना चाहूंगा कि हम इस कार्यक्रम को सिर्फ एक आयोजन नहीं माने, बल्कि इसे एक संकल्प बनाए जो हमें हरित क्रांति की और अग्रसर करेगा। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पेड़ हमारे पर्यावरण के लिए बेहद जरूरी है। यह ऑक्सीजन, स्वच्छ हवा और पानी प्रदान करते हैं। ये मिट्टी के कटाव और बाढ़ को रोकने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा पेड़ हमें छाया और आराम करने और प्रकृति का आनंद लेने के लिए जगह प्रदान करते हैं। हम सब एक पौधा लगाकर बदलाव ला सकते हैं। हम सब मिलकर अपनी पृथ्वी को रहने के लिए एक हरा-भरा और स्वस्थ स्थान बना सकते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम न केवल पर्यावरण के संरक्षण में सक्रिय योगदान कर रहे है बल्कि हम अपनी जिम्मेदारी को भी पहचान रहे हैं। हर एक वृक्ष जो हम आज यहा रोपेंगे, एक बुद्धिमान निवेश होगा जो हमारे भविष्य के लिए वृद्धि, समृद्धि और सुरक्षा का प्रतीक होगा। आज मेरी समस्त लोगो से अपील है कि हम सभी यह सोचे कि वृक्षारोपण एक जरूरत नहीं है, बल्कि यह हमारी जिम्मेदारी है। हमारा पर्यावरण हमारी संपत्ति है और हमें उसकी देखभाल करनी चाहिए।

पौधारोपण कार्यक्रम में समस्त न्यायाधीशगणों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किये। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश विवेक सिंह रघुवंशी, प्रथम जिला न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार शर्मा, द्वितीय जिला न्यायाधीश सुभाष सुनहरे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गौतम सिंह मरकाम, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी विजय पाल सिंह चौहान, न्यायिक मजिस्ट्रेट साक्षी मसीह, पूनम सिंह, बलराम मीणा, अभिभाषक संघ के सचिव शरदचन्द्र शुक्ला, जिला विधिक सहायता अधिकारी सागर अग्रवाल, अधिवक्ता सचिन सिसौदिया, शाहीद खान, विश्वास शाह एवं अन्य अधिवक्ता सहित न्यायालयीन कर्मचारीगण तथा पक्षकारगण उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE