BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मुरैना के चर्चित संपत्ति विवाद में बड़ा.. <<     KHABAR : मनासा में कांग्रेस की नामांकन चूक पर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक घटना, घर में सो.. <<     BIG NEWS : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कर्मचारियों ने एरियर भुगतान की मांग,.. <<     नीमच में कांग्रेस का तीखा पलटवार: मीनाक्षी.. <<     खंडवा में शिव पुराण कथा समापन पर प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: पैतृक भूमि की बिना सहमति बिक्री का आरोप,.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 57.. <<     उज्जैन जिले के उन्हेल में संदिग्ध हालत में.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में मोहर्रम को लेकर.. <<     KHABAR : नए सत्र का उत्साह, प्रवेश उत्सव में गूंजा.. <<     मुरैना के निरार थाने में पानी का हाहाकार,.. <<     नौकरी के नाम पर महा-धोखाधड़ी, ग्राम पंचायतों.. <<     NEWS : राजस्थान मेघवाल समाज के खेलकूद प्रकोष्ठ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद कुमार रत्नावत.. <<     BIG NEWS : 21 जून को नीट-यूजी पुनर्परीक्षा, नीमच में 926.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2023, 5:22 pm
KHABAR : शहर में ‘‘वसुधेव कुटुंबकम के लिये योग’’ थीम पर आधारित रहेगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, लाल बाग गार्डन में दिया जा रहा निःशुल्क प्रशिक्षण, पढ़े खबर

Share On:-

धार। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘‘वसुधेव कुटुंबकम के लिये योग’’ थीम पर आधारित रहेगा। जिला आयुष अधिकारी डॉ रमेशचंद्र मुवेल ने बताया कि आयुष विभाग द्वारा आमजनों के लिए निःशुल्क योगा क्लास का आयोजन लालबाग परिसर गार्डन में जिला आयुर्वेद (आयुष) चिकित्सालय मगजपुरा के अंतर्गतयोग वैलनेस के द्वारा निःशुल्क योगा अभ्यास प्रातः 6 बजे से कराया जा रहा है। योग क्लास में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को आयुष मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार प्राथना, चालन क्रिया, प्रखड़े होकर, बैठकर, पेट के बल, पीठ के बल, प्राणायाम, ध्यान, संकल्प, शांति पाठ करवाया जा रहा है। जिसमे योगा ट्रेनर राजकुमार चौहान, नेहा वाजपेयी, अशोक गर्ग, विमल दूत, शंकर लाल पाटीदार एवं आयुष चिकित्सक टीम द्वारा मार्गदर्शन दे रहे है और बताया गया कि योग को सूर्याेदय से पहले और सूर्यास्त के बाद करना चाहिए। सुबह जल्दी उठकर योग करना अधिक फायदेमंद होता है। योगासन से पहले हल्का वॉर्मअप करना जरूरी है, ताकि शरीर खुल जाए। योग की शुरुआत हमेशा ताड़ासन से ही करनी चाहिए, इत्यादि योगासन की विधि बताई जा रही है। जिला आयुष अधिकारी डॉ मुवेल ने बताया कि 21 जून को सामुहिक योगा अभ्यास का कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर किला मैदान धार मे प्रातः 6 बजे से आयोजित किया जायेगा। योगाभ्यास हेतु आमजन कॉमन योगा प्रोटोकॉल से संबंधित अन्य जानकारी के लिये जिला आयुर्वेद चिकित्सालय मगजपुरा, आयुष औषधालय, आयुष हैल्थ एन्ड वैलन्स सेन्टर, आयुष ग्राम में संपर्क कर सकते है। http://Yogmahotsavmp.in पर रजिस्ट्रेशन कर अपना ई प्रमाण पत्र 21 जून के पश्चात प्राप्त कर सकते है। इसी प्रकार नमस्ते योगा एप्स प्ले स्टोर https://play.google.com/store/apps/details?id=yogatracker.np.com.yogatracker. आयुष मंत्रालय भारत सरकार के फेसबुक पेज, यूट्यूब चौनल, योगा पोर्टल https://yoga-ayush.gov.in/ पर से भी निःशुल्क योग से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE