BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मुरैना के चर्चित संपत्ति विवाद में बड़ा.. <<     KHABAR : मनासा में कांग्रेस की नामांकन चूक पर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक घटना, घर में सो.. <<     BIG NEWS : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कर्मचारियों ने एरियर भुगतान की मांग,.. <<     नीमच में कांग्रेस का तीखा पलटवार: मीनाक्षी.. <<     खंडवा में शिव पुराण कथा समापन पर प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: पैतृक भूमि की बिना सहमति बिक्री का आरोप,.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 57.. <<     उज्जैन जिले के उन्हेल में संदिग्ध हालत में.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में मोहर्रम को लेकर.. <<     KHABAR : नए सत्र का उत्साह, प्रवेश उत्सव में गूंजा.. <<     मुरैना के निरार थाने में पानी का हाहाकार,.. <<     नौकरी के नाम पर महा-धोखाधड़ी, ग्राम पंचायतों.. <<     NEWS : राजस्थान मेघवाल समाज के खेलकूद प्रकोष्ठ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद कुमार रत्नावत.. <<     BIG NEWS : 21 जून को नीट-यूजी पुनर्परीक्षा, नीमच में 926.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2023, 5:27 pm
KHABAR : आजीविका मिशन ने डिजिटल लेन देन को बढ़ावा देने के लिए किया शिविर का आयोजन, कर्मचारियों ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े खबर

Share On:-

धार। आजादी के अमृत महोत्सव (AKAM 2.0) के अंतर्गत आजीविका मिशन विकासखंड मनवार द्वारा गुरूवार को ग्राम पंचायत गांगली में डिजिटल लेन देन को बढ़ावा देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत के सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य, जिले से डीएफ एमएफ, गेम संस्थान जिला प्रबंधक, विकासखण्ड समन्वयक, बीसी एफआई  व सहायक विकासखण्ड प्रबंधक सहित कुल 70 सदस्य उपस्थित रहे।
शिविर में आजीविका मिशन के कर्मचारियों द्वारा डिजिटल लेन देन के बारे में विस्तार से बताया गया। ग्राम पंचायत से बी.सी.सखी शितल कुशवाह ने बीसी सखी के कार्यों के बारे में बताते हुए डिजिटल लेन देन की समझ और सुझाव से संबंधित जानकारी समूह की दीदियों और ग्रामीणजनो के साथ साझा किया। शिविर में बी.सी.सखी के कार्यों के बारे में सभी को अवगत करवाया गया। साथ ही डिजिटल लेन देन और ऑंनलाइन बैंकिंक कैसे करे आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बी.सी.सखी डिजिटल लेन देन कैसे बढ़ाये से सम्बंधित जानकारी भी दी गई। बताया गया कि इस माह से लाड़ली बहना योजना व अन्य समस्त शासकीय पेंशन योेजना, मनरेगा की मजदूरी आदि से बी.सी.सखी कैसे अपने ट्रांसेक्शन बढ़ा सकती है के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ में बित्तीय साक्षरता के अंतर्गत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,  अटल पेंशन योजना) में पंजीयन करवाने के लिए सभी को समझाया गया। इस प्रकार से शिविर में वित्तीय साक्षरता, डिजिटल लेन देन पर ग्रामीणजनो की समझ एवं जागरूकता को बढ़ावा देना तथा विभिन्न प्रकार से ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सुझाव एवं जानकारी भी दी गई।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE