BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मुरैना के चर्चित संपत्ति विवाद में बड़ा.. <<     KHABAR : मनासा में कांग्रेस की नामांकन चूक पर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक घटना, घर में सो.. <<     BIG NEWS : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कर्मचारियों ने एरियर भुगतान की मांग,.. <<     नीमच में कांग्रेस का तीखा पलटवार: मीनाक्षी.. <<     खंडवा में शिव पुराण कथा समापन पर प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: पैतृक भूमि की बिना सहमति बिक्री का आरोप,.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 57.. <<     उज्जैन जिले के उन्हेल में संदिग्ध हालत में.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में मोहर्रम को लेकर.. <<     KHABAR : नए सत्र का उत्साह, प्रवेश उत्सव में गूंजा.. <<     मुरैना के निरार थाने में पानी का हाहाकार,.. <<     नौकरी के नाम पर महा-धोखाधड़ी, ग्राम पंचायतों.. <<     NEWS : राजस्थान मेघवाल समाज के खेलकूद प्रकोष्ठ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद कुमार रत्नावत.. <<     BIG NEWS : 21 जून को नीट-यूजी पुनर्परीक्षा, नीमच में 926.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2023, 5:45 pm
REPORT : पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में परिचर्चा का आयोजन, मंत्री दत्तीगांव ने कहा- युवा सशक्तिकरण में सहायक है युवा नीति, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। युवाओं को सशक्त बनाना और उनकी क्षमताओं का पूरा विकास करना युवा नीति का विजन एवं मुख्य उद्देश्य है। युवाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से भी सशक्त करते हुए उनमें आत्म-विश्वास का निर्माण करना है। इससे युवाओं में राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता भी बढ़ेगी।

प्रदेश के औद्योगिक नीति निवेश एवं प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने गत दिवस ये बात धार पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित परिचर्चा में कही। मध्यप्रदेश युवा नीति विषयक इस परिचर्चा में युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ निशांत खरे,सांसद छतरसिंह दरबार,विधायक नीना वर्मा,ज़िला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेढ़ा, धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, एसपी मनोज कुमार सिंह सहित युवा सरपंच गण मौजूद थे।

मंत्री दत्तीगांव ने कहा कि आज आप सभी को आयोग के अध्यक्ष डॉ खरे से साक्षात्कार का मौका मिला है,साक्षात्कार को आत्मसात् करें साथ ही सभी सरपंच अपने दायित्व को भी समझे। इससे आपको आगे अपने कर्तव्य निर्वहन में सहायता मिलेगी। आप सभी दिशाहीन होकर आगे ना बढ़े, इसमें आगे नुकसान होने की संभावना होती है। ग्राम पंचायतों में आपसी तालमेल बैठाकर कार्य करें।अपने कार्यकाल में बेहतर कार्य करें। त्रिस्तरीय पंचायती राज में सरपंच भी बहुत मायने रखता है। आप संसदीय और प्रशासनिक  कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी लेवें। एक विजन डॉक्यूमेंट सरकार बना रही है। भविष्य को सोचकर कार्य करें। सरकार ने इतनी हितग्राही मूलक योजनाएँ बनाई हैं आप लोगों की ज़िम्मेदारी है की पात्र लोगों को इसका लाभ दिलायें। 

अध्यक्ष डॉ खरे ने सरपंचों को कहा कि हमेशा भविष्य की सोच रख कर कार्य करें ताकि ज्यादा से ज़्यादा लोगों को लाभ मिल सके।ऐसा कार्य करें की पंचायत आदर्श पंचायत के रूप में अपना पहचान बनाए। 

उन्होंने कहा की आप सब यहां बैठे हैं आप में से कई जनप्रतिनिधि पहली बार सरपंच बने हैं, आपके मार्गदर्शन के लिए तमाम वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपलब्ध हैं।उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की युवा नीति आज हर वर्ग में कार्य कर रही है। कई जिलों में तेंदू पत्तो का संग्रहण किया जा रहा है।साथ ही युवा नीति के तहत और पेसा एक्ट के अंतर्गत ग्राम समितियां बनी है। उनमें ही कई विवादो के निराकरण हो रहे हैं, जिससे पुलिस थाने भी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। सभी को पंचायतों में उल्लास से कार्य करना है,आगे की सोच रखकर कार्य करना चाहिए। 

सांसद छतरसिंह दरबार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी से कहा कि आज हमें यह कोशिश करना चाहिए कि हम कैसे युवाओं को रोजगार से जोड़ सकते हैं, कैसे उन्हें योजनाओं का लाभ दिला सकते हैं। आप सभी को ऐसी सोच रखना चाहिए कि हमारा जिला, हमारी जनपद, हमारी पंचायत कैसे हर क्षेत्र में अव्वल हो। इन सभी लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं का बहुत महत्व है। आज के समय की लोगों की आकांक्षाओं को युवाओं से बेहतर कोई नहीं समझ सकता। आज के समय में शिक्षा और स्वास्थ्य में भी बहुत बेहतर कार्य हुआ है और आगे भी विकास के पथ पर चलकर कार्य होते रहेंगे। मुख्यमंत्री जी के मंशानुरूप आप कार्य करते रहें। संसाधनों में बहुत वृद्धि हो चुकी है और आगे भी होती रहेगी। आपको और हमें मिलकर प्रधानमंत्री जी के 2047 के भारत के संकल्प को आगे बढ़ाना चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, राजीव यादव, दिलीप पाटोंदिया, वीरेंद्र सिंह बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी मौजूद रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE