BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मुरैना के चर्चित संपत्ति विवाद में बड़ा.. <<     KHABAR : मनासा में कांग्रेस की नामांकन चूक पर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक घटना, घर में सो.. <<     BIG NEWS : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कर्मचारियों ने एरियर भुगतान की मांग,.. <<     नीमच में कांग्रेस का तीखा पलटवार: मीनाक्षी.. <<     खंडवा में शिव पुराण कथा समापन पर प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: पैतृक भूमि की बिना सहमति बिक्री का आरोप,.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 57.. <<     उज्जैन जिले के उन्हेल में संदिग्ध हालत में.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में मोहर्रम को लेकर.. <<     KHABAR : नए सत्र का उत्साह, प्रवेश उत्सव में गूंजा.. <<     मुरैना के निरार थाने में पानी का हाहाकार,.. <<     नौकरी के नाम पर महा-धोखाधड़ी, ग्राम पंचायतों.. <<     NEWS : राजस्थान मेघवाल समाज के खेलकूद प्रकोष्ठ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद कुमार रत्नावत.. <<     BIG NEWS : 21 जून को नीट-यूजी पुनर्परीक्षा, नीमच में 926.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2023, 5:58 pm
BIG NEWS : ज्ञानोदय में पुलिस विभाग के तत्वाधान में सेमिनार का आयोजन, मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत किया जागरूक, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। ज्ञानोदय महाविद्यालय में ज्ञानोदय संस्थान की डायरेक्टर डाॅ माधुरी चौरसिया की अध्यक्षता एवं ग्रूप डायरेक्टर डाॅ प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में मैं हूं अभिमन्यु सेमिनार का आयोजन पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वैशाली सिंह (डीएसपी महिला प्रकोष्ठ) तथा अनुराधा गिरवाल (टीआई महिला प्रकोष्ठ) थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण द्वारा की गई उसके पश्चात अतिथियों का स्वागत सैपलिग देकर किया गया। ज्ञानोदय ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर डॉ माधुरी चौरसिया ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों तथा समाज को विकसित करने के लिए अति आवश्यक है उन्होंने नारी सम्मान पर जोर दिया और कहा कि नारी सम्मान तथा सशक्तिकरण से ही देश और समाज प्रगति करता है स्वागत उद्बोधन ग्रुप डायरेक्टर डॉ प्रशांत शर्मा ने दिया उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज को जागरूक करना है तथा डिजिटल हाइजीन का उपयोग कर समाज को विकसित करना है उन्होंने लिंग के आधार पर होने वाले भेद को मिटाने पर जोर दिया।

मुख्य अतिथि वैशाली सिंह डीएसपी ने पीपीटी तथा वीडियो के माध्यम से छात्रों को मैं हूं अभिमन्यु अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत पुरुष सकारात्मक मानसिकता एवं जागरूकता विकसित करने का प्रयास करें ताकि लिंगभेद, दहेज, रूढ़िवादिता, भ्रूण हत्या, अश्लीलता, दहेज, नशा, असंवेदनशीलता जैसी सामाजिक कुरीतियों की प्रताड़ना से समाज की महिलाएं एवं बच्चों को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ कुछ भी असंवेदनशील घटना होती है तो वह इस बारे में अपने परिवार से भी बात करें न कि डरे और सहमे। इस अभियान का उद्देश्य यह है कि अत्याचारों के खिलाफ महिलाएं चूप ना रहे वो अपनी आवाज़ उठाएं। उन्होंने कहा कि बुराइयों से घिरे समाज के इस चक्रव्यूह को अभिमन्यु बन कर हर पुरुष को भेदना है और नारी सम्मान को सर्वोपरी रखना है।कार्यक्रम में महाविद्यालय के अत्यधिक संख्या में छात्र उपस्थित थे। 

कार्यक्रम का संचालन जीआईएमटी के प्रभारी प्राचार्य डॉ विनीता डावर ने किया एवं आभार जीआईपीएस के प्रभारी प्राचार्य सुरेंद्र पांडे ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी ज्ञानोदय महाविद्यालय के इंफॉर्मेशन ऑफिसर प्रो अनूप चौधरी ने दी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE