BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मुरैना के चर्चित संपत्ति विवाद में बड़ा.. <<     KHABAR : मनासा में कांग्रेस की नामांकन चूक पर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक घटना, घर में सो.. <<     BIG NEWS : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कर्मचारियों ने एरियर भुगतान की मांग,.. <<     नीमच में कांग्रेस का तीखा पलटवार: मीनाक्षी.. <<     खंडवा में शिव पुराण कथा समापन पर प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: पैतृक भूमि की बिना सहमति बिक्री का आरोप,.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 57.. <<     उज्जैन जिले के उन्हेल में संदिग्ध हालत में.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में मोहर्रम को लेकर.. <<     KHABAR : नए सत्र का उत्साह, प्रवेश उत्सव में गूंजा.. <<     मुरैना के निरार थाने में पानी का हाहाकार,.. <<     नौकरी के नाम पर महा-धोखाधड़ी, ग्राम पंचायतों.. <<     NEWS : राजस्थान मेघवाल समाज के खेलकूद प्रकोष्ठ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद कुमार रत्नावत.. <<     BIG NEWS : 21 जून को नीट-यूजी पुनर्परीक्षा, नीमच में 926.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2023, 7:28 pm
BIG NEWS : कायाकल्प योजना के तहत सीसी रोड का निर्माण कार्य और भाजपा नेता धाकड़, जब सामने आया अतिक्रमण तो चला मामा का बुलडोजर, बड़ी संख्या में मौजूद रहा प्रशासन, पढ़े मेहबूब मेव की खबर     

Share On:-

सिंगोली। नगरीय क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रावतभाटा सड़क मार्ग तक प्रथम चरण में 50 लाख की लागत से बनने वाले सीमेंट कंक्रीट सड़क मार्ग चौड़ाई 20 फीट लंबाई 1508 फिट के निर्माणाधीन सड़क मार्ग में पढ़ने वाले मार्ग को लंबे समय से नगर के अतिक्रमणकर्ता भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद श्यामलाल धाकड़ ने अपनी गिरफ्त में ले रखा था। बार-बार सूचना देने के बावजूद अतिक्रमणकर्ता अपना अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं थे। 

गुरुवार को राजस्व पुलिस एवं नगरीय निकाय प्रशासन ने जेसीबी और अन्य साधनों से मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण में आने वाले अतिक्रमण को ध्वस्त कर मार्ग से अतिक्रमण हटाया जिसका अतिक्रमणकर्ता भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद श्यामलाल धाकड़ ने विरोध किया लेकिन प्रशासन ने उनकी नहीं सुनी और लंबे समय से रास्ते की भूमि पर काबिज अतिक्रमणकर्ता से जमीन को मुक्त कराया। 

कार्यवाही में शामिल निकाय के उपयंत्री अंकित माझी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रावतभाटा मार्ग को जोड़ने के लिए शासन द्वारा कायाकल्प योजना के तहत 50 लाख की लागत के सीसी सड़क निर्माण का कार्य परिषद द्वारा शुरू किया गया है। सड़क निर्माण में अतिक्रमण बाधा बन रहा था, उसे आज राजस्व पुलिस और निकाय प्रशासन ने हटाया है। उक्त मार्ग का निर्माण पूर्ण होने के पश्चात सीधा मार्ग बनकर तैयार होगा जनता को नगर के तिलस्वा चौराहे से होकर नहीं जाना पड़ेगा और परेशानियों से भी निजात मिलेगी। 

कार्यवाही के दौरान राजस्व अमले के तहसीलदार राजेश सोनी, राजस्व निरीक्षक सुरेश निर्माण परिषद अमले के मुख्य नगरपालिका अधिकारी कैलाशचंद शर्मा, कपिल राजावत, उपयंत्री अंकित माझी, बंसीलाल छपरीबंद, पुलिस प्रशासन के देवीराम गुर्जर, मनोज ओझा, अर्जुन शर्मा, प्रहलाद चौहान सहित पुलिसकर्मी नगरीय निकाय राजस्व के कर्मचारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE