BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मुरैना के चर्चित संपत्ति विवाद में बड़ा.. <<     KHABAR : मनासा में कांग्रेस की नामांकन चूक पर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक घटना, घर में सो.. <<     BIG NEWS : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कर्मचारियों ने एरियर भुगतान की मांग,.. <<     नीमच में कांग्रेस का तीखा पलटवार: मीनाक्षी.. <<     खंडवा में शिव पुराण कथा समापन पर प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: पैतृक भूमि की बिना सहमति बिक्री का आरोप,.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 57.. <<     उज्जैन जिले के उन्हेल में संदिग्ध हालत में.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में मोहर्रम को लेकर.. <<     KHABAR : नए सत्र का उत्साह, प्रवेश उत्सव में गूंजा.. <<     मुरैना के निरार थाने में पानी का हाहाकार,.. <<     नौकरी के नाम पर महा-धोखाधड़ी, ग्राम पंचायतों.. <<     NEWS : राजस्थान मेघवाल समाज के खेलकूद प्रकोष्ठ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद कुमार रत्नावत.. <<     BIG NEWS : 21 जून को नीट-यूजी पुनर्परीक्षा, नीमच में 926.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2023, 6:32 pm
KHABAR : जिले में वर्षा ऋतु से पूर्व शुरू हुई मलेरिया की रोकथाम की कवायद, डॉ. पाटीदार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करही में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। मलेरिया माह जून के तहत करही एवं पाडलिया क्षेत्र के गांवों में मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मलेरिया रथ को जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मनोज पाटीदार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करही कि संस्था प्रभारी डॉ. साऊ जोशी एवं मेडिकल ऑफिसर डॉ आकाश पाटीदार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मलेरिया रथ क्षेत्र के लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक करेगा। समुदाय को बताया कि मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर साफ एवं रुके हुए पानी में अंडे देता है जिससे लार्वा बनता है। यह लार्वा 7 दिन में मच्छर बन जाता है। मच्छरों की उत्पत्ति को लार्वा अवस्था में ही नियंत्रित किया जा सकता है। इसके लिए पानी के सभी कंटेनर को ढके, घरों के आसपास पानी के गड्ढों में जला हुआ तेल डालें, कूलर की प्रति सप्ताह सफाई करें, शाम के समय नीम की पत्तियो का धुँआ करें, बुखार आने पर खून की जांच अवश्य कराकरं संपूर्ण उपचार ले। इस अवसर पर प्रभारी मलेरिया निरीक्षक रविंद्र पालनपुरे, सुपरवाइजर मनोज कुशवाह, लेब तकनीशियन जयसिंह नरवरिया, डीईओ अमित कुमार नेभानी एवं समस्त हॉस्पिटल स्टॉफ उपस्थित रहा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE