BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2023, 2:24 pm
BIG NEWS : कितनी पात्र लाडली बहनों को वंचित कर दिया, कहां है सबका साथ-सबका विकास, किसान नेता उमराव गुर्जर का शिवराज सरकार पर आरोप, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। लाडली बहना योजना की घोषणा करते ही मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही नहीं पूरी भाजपा के नेताओ ने बड़ी-बड़ी डींगें हांकी। जबकि हकीकत में कई पात्र लाड़ली बहनें इस योजना से वंचित रह गई। कई बहनों का नाम सूची में आने के बाद भी राशि अब तक खाते में नहीं आई। यहां तक कि अपात्रों को लाभ सीधे खाते में पहुंचा दिया गया। किसान नेता और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य उमरावसिंह गुर्जर ने आरोप लगाया कि आमतौर पर सरकारें सड़कों के जाल बिछाती है लेकिन मप्र में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह घोषणाओं के जाल बिछा रहे हैं। जिसका हकीकत से कोसों दूर तक वास्ता नहीं है। लाड़ली बहना योजना की जब घोषणा की थी तब पात्रता नियमों में यह भी बताया गया था कि जिनके नाम पर चार पहिया वाहन यानि ट्रेक्टर भी है तो वे अपात्र हो जाएंगे। कई ग्रामीण परिवारों ने ट्रेक्टर या अन्य वाहन घर में होने के कारण परिवार की महिलाओं के पंजीयन तक नहीं करवाए। लेकिन जब पात्रों की सूची आई तो ऐसी कई महिलाओं के नाम उसमें आ गए जिनके घरों में ट्रैक्टर ही नहीं अन्य संसाधन भी भरपूर हैं। कुछ महिलाओ के पंजीयन अन्य कारणों से भी पंजीयन से वंचित रह गए। जबकि बाद के नियमों के मान से वे पात्र थीं। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की मनमानी भी इसमें चली है। अब सरकार यह तक बताने को तैयार नहीं है कि जो पात्र हैं लेकिन किसी भी कारण से योजना में पंजीयन नही करवा सकी उन्हें फिर से अवसर मिलेगा या नहीं, और मिलेगा तो कब। जबकि चुनाव नजदीक है और शिवराज सरकार की उलट गिनती शुरू हो चुकी है। 

गुर्जर ने कहा कि सरकार ने इस योजना के लिए हर जिले को लक्ष्य निर्धारित किये। जबकि योजना की हकदार महिलाओं की वास्तविक संख्या लक्ष्य कई गुना अधिक है। ऐसी पात्र महिलाओं को लाभ से वंचित रखना क्या दर्शाता है। मप्र की भाजपा सरकार ने केवल अपनों को रेवड़ियां बांटी है, सबका साथ-सबका विकास का नारा केवल जुमला साबित हो रहा है। भाजपा सबका साथ तो चाहती है लेकिन विकास अपनों का ही करना चाहती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE