BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2024, 6:37 pm
BIG NEWS : लोकसभा प्रत्याक्षी सुधीर गुप्ता के समर्थन में मुख्यमंत्री मोहन यादव कल जावरा में करेगें रोड शो, आगमन को लेकर प्रशासन के आला अधिकारी ने मुआयना कर लिया व्यवस्थाओ का जायजा, पढे़ पवन धाकड़ की खबर

Share On:-

जावरा। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याक्षी सुधीर गुप्ता के समर्थन में मुख्यमंत्री मोहन यादव दिनांक 11 मई को प्रातः 11.30 बजे नगर में रोड शो करेगे। रोड़ शो के दौरान भाजपा प्रत्याक्षी सुधीर गुप्ता व विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय साथ रहेंगे। विधानसभा संयोजक महेश सोनी, सह संयोजक बद्रीलाल शर्मा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा, मुकेश बग्गड़, अमित पाठक, विधानसभा मीडिया संयोजक प्रफुल जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री यादव हेलीपेड से चौपाटी दुर्गामाता मंदिर चौराहा तक कार द्वारा पहुचेंगे वहां से खुली गाड़ी में ब्रिज के नीचे होते हुए रेलवे फाटक, गुरुद्वारा रोड, रतलामी गेट, लक्ष्मीबाई मार्ग, निमचोक, पिंजारवाड़ी, आजाद चोक, सोमवारिया, गोवर्धन नाथ मंदिर चौराहा, शुक्रवारियां, फूटी बावड़ी, पीपली बाजार, जवाहर पथ, चूड़ी बाजार, बजाजखाना, घन्टाघर, कोठी बाजार होते हुए निमचोक भाजपा कार्यालय पर रोड शो का समापन होगा। गौरतलब है कि विधायक डॉ. पाण्डेय ने विगत 2 मई को जावरा आये मुख्यमंत्री यादव से रोड शो के लिए आग्रह किया था जो उन्होंने स्वीकार किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन के आला अधिकारी ने पूरे रूट का मौका मुआयना कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE